नताशा से अलग होने के बाद हार्दिक पांड्या जैस्मीन वालिया को कर रहे डेट, फोटो वायरल

Deeksha Nandini Mehra | Aug 14, 2024, 14:52 IST
hardik pandya dating news
हार्दिक पांड्या और जैस्मीन वालिया की ग्रीस की पोस्ट ने नताशा स्टेनकोविक से उनके हाल ही में अलग होने के बाद डेटिंग की अफवाहों को हवा दी है। अफवाह है कि वें दोनों एक साथ ग्रीस में छुट्टियां मना रहे हैं।

Hardik Pandya Jasmine Walia Dating : भारतीय क्रिकेट स्टार हार्दिक पांड्या और ब्रिटिश सिंगर जैस्मीन वालिया डेटिंग की बातें सामने आ रहीं हैं। हार्दिक पांड्या और जैस्मीन वालिया की ग्रीस की पोस्ट ने दोनों के बीच डेटिंग को हवा दी है। चर्चा हैं कि हार्दिक और जैस्मीन दोनों ग्रीस में एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं, एक जैसी तस्वीरों से ऐसा लगता है कि वे एक ही स्थान पर हैं।



यहां से शुरू हुई अफवाह की कहानी

हाल ही में हार्दिक और उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविक (Natasha Stankovic) के अलगाव की खबरें सामने आई थीं, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर इन दोनों की ग्रीस में एक साथ छुट्टियां मनाने की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। बता दें हार्दिक ने एक महीने पहले ही नताशा से अलग होने की घोषणा की थी, और अब वह जैस्मीन के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। हालांकि, तस्वीरें एक ही जगह की हैं, लेकिन हार्दिक और जैस्मीन को एक साथ किसी तस्वीर में नहीं देखा गया।



पूल साइड दें रहीं पोज

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में जैस्मीन नीली बिकनी पहने पूल साइड पर हॉट पोज देती नजर आईं, जबकि हार्दिक भी उसी पूल के पास पोज देते हुए देखे गए। जैस्मीन ने बिकिनी के साथ चौड़ी स्ट्रॉ हैट और ओवरसाइज सनग्लासेस पहन रखे थे। हार्दिक ने क्रीम रंग की पैंट और पैटर्न वाली शर्ट के साथ चश्मा पहन रखा था। दोनों की पोस्ट में एक जैसा बैकग्राउंड होने के कारण अफवाहें और भी तेज हो गई हैं।



फैन्स की प्रतिक्रिया

इन अफवाहों को और हवा तब मिल गई जब जैस्मीन ने हार्दिक के वीडियो को लाइक किया। हालांकि हार्दिक ने जैस्मीन की बिकिनी पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन उन्होंने उनकी हालिया तस्वीरों को लाइक किया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं, जैसे, "हार्दिक पंड्या और जैस्मीन एक साथ हैं?" और "क्या आप हार्दिक पंड्या को डेट कर रही हैं?"



21678c60d95dac1206d42cd3cb3c4744e4fc7aa48c3671d7f34ec3967d0845f3


आपसी सहमति से हुए थे अलग

गौरतलब है कि नताशा स्टेनकोविक (Natasha Stankovic) पिछले महीने अपने बेटे अगस्त्य के साथ सर्बिया लौट गई थीं। हार्दिक और नताशा ने 31 मई 2020 को हिंदू और ईसाई दोनों परंपराओं के अनुसार शादी की थी। हालांकि, मई में नताशा ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से 'पांड्या' उपनाम हटा लिया था, जिससे अलगाव की अफवाहें शुरू हो गई थीं।



Is Hardik Pandya Dating Jasmin Walia after split from Natasa Stankovic Photos goes viral on social m


जुलाई में कपल ने एक आधिकारिक बयान जारी कर अपने अलग होने की पुष्टि की थी। इसमें कहा गया कि यह निर्णय आपसी सहमति और परिवार के साथ चर्चा के बाद लिया गया है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें





Tags:
  • Hardik Pandya
  • हार्दिक पांड्या
  • Social Media
  • Natasha Stankovic
  • नताशा स्टेनकोविक
  • jasmine walia
  • जैस्मीन वालिया
  • Dating Rumors
  • Greece