June 2026 Movies: जून में बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका, रिलीज होंगी ये बड़ी फिल्में
June Movie Release: फिल्म लवर्स के लिए एक बहुत ही शानदार खबर सामने आई है। जून का महीना सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस महीने कई बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर टकराएंगी।
एक तरफ साउथ के मेगास्टार राम चरण अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। दूसरी तरफ बॉलीवुड के हैंडसम हंक वरुण धवन रोमांस का तड़का लगाएंगे। इन फिल्मों से थिएटर्स के हाउसफुल होने की पूरी उम्मीद है।
सभी बड़े मेकर्स अपनी फिल्मों को प्रमोट करने में जुट गए हैं। दर्शकों के बीच भी इन फिल्मों को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। आइए जानते हैं जून में रिलीज होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट।
राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा पेड्डी
इस लिस्ट में सबसे पहला बड़ा नाम सुपरस्टार राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' का है। यह धमाकेदार फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह एक हाई-वोल्टेज स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है।
इस फिल्म में राम चरण तीन अलग-अलग स्पोर्ट्स खेलते हुए दिखाई देंगे। वे स्क्रीन पर क्रिकेट, पहलवानी और रनिंग करते हुए नजर आएंगे। फैंस उनके इस नए लुक को देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
फिल्म में जाह्नवी कपूर मुख्य फीमेल लीड रोल में नजर आने वाली हैं। हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को बहुत पसंद आया है। इसमें दिव्येंदु शर्मा भी एक मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाएगी। पहले दिन इस फिल्म के 55 करोड़ रुपये कमाने का प्रीडिक्शन है। साउथ के साथ ही नॉर्थ इंडिया में भी इसका क्रेज है।
वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है
राम चरण की फिल्म के ठीक एक दिन बाद वरुण धवन धमाका करेंगे। उनकी नई फिल्म है जवानी तो इश्क होना है 5 जून को रिलीज होगी। यह एक प्योर रोमांटिक ड्रामा फिल्म है।
इस फिल्म का डायरेक्शन वरुण के फादर और फेमस डायरेक्टर डेविड धवन ने किया है। इस फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े फीमेल लीड रोल में हैं। दोनों की जोड़ी वरुण के साथ फ्रेश लगेगी।
फिल्म में मनीष पॉल, चंकी पांडे और जॉनी लीवर जैसे कलाकार भी हैं। इन सभी स्टार्स के होने से फिल्म में कॉमेडी का तगड़ा डोज मिलेगा। यह एक फुल एंटरटेनिंग फैमिली मूवी होने वाली है।
डेविड धवन और वरुण धवन की जोड़ी हमेशा सुपरहिट साबित हुई है। इससे पहले दोनों ने 'मैं तेरा हीरो' और 'जुड़वा 2' में साथ काम किया था। दोनों की 'कुली नंबर 1' को भी बहुत पसंद किया गया था।
लोकेश कनगराज की डीसी
साउथ के मशहूर डायरेक्टर लोकेश कनगराज भी इस जून अपनी फिल्म लेकर आ रहे हैं। उनकी आने वाली फिल्म डीसी का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है।
ट्रेलर को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस फिल्म में खुद लोकेश देवदास नाम के एक मुख्य रोल में दिखेंगे। उनके अपोजिट एक्ट्रेस वामिका गब्बी चंद्रा का एक बहुत ही स्ट्रॉन्ग रोल निभा रही हैं।
फिल्म में जबरदस्त लव स्टोरी और एक्शन देखने को मिलेगा। मेकर्स ने अभी तक इस फिल्म की फिक्स रिलीज डेट अनाउंस नहीं की है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह 11 जून को रिलीज होगी। कुछ रिपोर्ट्स में इसके 18 जून को आने की बात कही गई है।
थलापति विजय की जना नायकन
साउथ सिनेमा के दिग्गज एक्टर और अब राजनीति में कदम रख चुके सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म भी कतार में है। उनकी फिल्म 'जना नायकन' काफी लंबे समय से डिले चल रही थी।
फिल्म के सर्टिफिकेशन को लेकर कुछ विवाद था। पहले यह फिल्म जनवरी के महीने में रिलीज होने वाली थी। लेकिन विवादों के कारण इसकी रिलीज को आगे बढ़ाना पड़ा था।
अब खबर आ रही है कि यह फिल्म 18 जून को थिएटर्स में रिलीज हो सकती है। तमिलनाडु के सीएम बनने के बाद विजय की यह फिल्म बेहद खास है। उनके फैंस इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। जून का तीसरा हफ्ता इस फिल्म के नाम रह सकता है।
बंदर
अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल एक रॉकस्टार 'समीर मेहरा' के लीड रोल में धमाल मचाने वाले हैं। मूवी की कहानी में तगड़ा ट्विस्ट तब आता है, जब एक को-वर्कर लड़की रॉकस्टार समीर पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगा देती है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा और सबा आजाद जैसे टैलेंटेड स्टार्स हैं और इसकी कहानी को सुदीप शर्मा ने लिखा है। ये मूवी 5 जून को रिलीज होगी।
मैं वापस आऊंगा
'चमकीला' की सुपरहिट कामयाबी के बाद दिलजीत दोसांझ और डायरेक्टर इम्तियाज अली की जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाने आ रही है।
भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बैकग्राउंड पर बनी इस इमोशनल ड्रामा फिल्म में शरवरी वाघ और वेदांग रैना भी मेन रोल में दिखाई देंगे। इस फिल्म का म्यूजिक लीजेंड ए.आर. रहमान ने तैयार किया है, जो 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
गवर्नर: द साइलेंट सेवियर
विपुल अमृतलाल शाह की यह फिल्म 1990 के दशक के खाड़ी युद्ध (Gulf War) और भारत के सबसे बड़े आर्थिक संकट की कहानी पर बेस्ड है।
फिल्म में वर्सटाइल एक्टर मनोज बाजपेयी आरबीआई (RBI) के गवर्नर का एक बेहद दमदार और चैलेंजिंग रोल प्ले करते नजर आएंगे। चिन्मय मंडलेकर के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर आउट किया गया था। ये मूवी 5 जून को रिलीज होगी।
भारत भाग्य विधाता
कंगना रनौत स्टारर यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित पॉलिटिकल ड्रामा है, जो मुंबई के कामा अस्पताल पर हुए आतंकी हमले की याद दिलाएगी। मूवी में अस्पताल के उन नर्सों, वॉर्ड बॉय, सफाईकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की बहादुरी दिखाई जाएगी।
इन्होंने बिना डरे आतंकियों का सामना किया। मनोज तापड़िया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में गिरिजा ओक और स्मिता तांबे जैसी बेहतरीन एक्ट्रेसेस भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं।
कॉकटेल 2
अपनी पिछली फिल्म 'ओ रोमियो' की सक्सेस के बाद शाहिद कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने चॉकलेट बॉय और रोमांटिक अंदाज में कमबैक कर रहे हैं। इस हिंदी रोमांटिक ड्रामा फिल्म में शाहिद कपूर दो-दो हसीनाओं यानी कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के साथ इश्क लड़ाते हुए दिखाई देंगे।
होमी अदजानिया के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के पोस्टर और गाने पहले ही इंटरनेट पर वायरल हैं और फैंस को अब इसके ट्रेलर का इंतजार है। ये मूवी 19 जून को रिलीज होगी।
वेलकम टू द जंगल
Movie Box Office Collection:अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और संजय दत्त समेत 25 से ज्यादा बड़े स्टार्स से सजी यह मेगा बजट कॉमेडी फिल्म 26 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी। अनीस बज्मी के डायरेक्शन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म के टीजर और अक्षरा सिंह वाले भोजपुरी गाने 'घिस घिस घिस' ने पहले ही सोशल मीडिया पर भौकाल मचा दिया है।
लंबे समय से अटकी इस फ्रेंचाइजी फिल्म का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इसमें अक्षय कुमार का पुराना कॉमेडी अंदाज वापस लौट रहा है। ये मूवी 26 जून को रिलीज होगी।
ये खबरें भी पढ़ें...
कांस फिल्म फेस्टिवल में घूंघट पहनकर पहुंची एक्ट्रेस रुचि गुर्जर, मचा बवाल
पढ़ें मशहूर शायर बशीर बद्र के वो शेर जो बॉलीवुड फिल्मों में हुए सुपरहिट
Drishyam 3: एडवांस बुकिंग से लेकर रनटाइम तक, जानें मोहनलाल की फिल्म हर डिटेल
आ गया माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की फिल्म Maa Behen का ट्रेलर