Bollywood Queen Kajol की वो ब्लॉकबस्टर 8 आइकॉनिक और हिट फिल्में जो आज भी की जाती हैं पसंद
Kaushiki | Aug 05, 2025, 09:49 IST
1 / 9
तान्हाजी द अनसंग वॉरियर (2020)Image credit : Kaushiki
काजोल और पति अजय देवगन की यह फिल्म सुपर-डुपर हिट रही। इसने 361 करोड़ रुपए की कमाई के साथ ब्लॉकबस्टर का खिताब जीता।
2 / 9
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (1995)Image credit : Kaushiki
यह काजोल और शाहरुख खान की सदाबहार फिल्म है। इसने 102.5 करोड़ रुपए का कारोबार किया और आज भी सिनेमाघरों में चल रही है।
3 / 9
दिलवाले (2015)Image credit : Kaushiki
काजोल और शाहरुख खान की जोड़ी ने एक बार फिर जादू चलाया। इस फिल्म ने 388 करोड़ रुपए कमाकर बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी।
4 / 9
कुछ कुछ होता है (1998)Image credit : Kaushiki
इस फिल्म में दोस्ती और प्यार की कहानी ने काजोल को सुपरस्टार बना दिया। इसने 91 करोड़ रुपए की बंपर कमाई की।
5 / 9
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोलImage credit : Kaushiki
काजोल बॉलीवुड (काजोल का जन्मदिन) की उन गिनी-चुनी एक्ट्रेसेस में से हैं, जिन्होंने अपनी दमदार एक्टिंग से दशकों तक दर्शकों के दिलों पर राज किया है। उनकी फिल्मों ने न सिर्फ क्रिटिक्स का दिल जीता, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी कई रिकॉर्ड बनाए हैं। आइए देखते हैं उनकी कुछ ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में, जिन्होंने कमाई के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया।
6 / 9
कभी खुशी कभी गम (2001)Image credit : Kaushiki
मल्टीस्टारर इस फिल्म ने प्यार और परिवार की कहानी से दर्शकों को इमोशनल कर दिया। इसने 119.29 करोड़ रुपए का जबरदस्त कलेक्शन किया।
7 / 9
करण अर्जुन (1995)Image credit : Kaushiki
शाहरुख खान के साथ वाली इस मल्टीस्टारर फिल्म ने उस समय 36.75 करोड़ की कमाई करके सबको हैरान कर दिया था।
8 / 9
माय नेम इज खान (2010)Image credit : Kaushiki
इस फिल्म में काजोल और शाहरुख खान की भावुक कहानी ने सबका दिल जीत लिया। मूवी ने 224 करोड़ का शानदार बिजनेस किया।
9 / 9
इश्क (1997)Image credit : Kaushiki
काजोल और अजय देवगन के साथ-साथ इस मल्टीस्टारर फिल्म ने 45.55 करोड़ रुपए कमाए। यह आज भी एक कल्ट क्लासिक मानी जाती है।