Kota Factory 3 Trailer : एक बार फिर स्टूडेंट की नैया पार लगाएंगे जीतू भैया

Dolly patil | Jun 11, 2024, 13:52 IST
ा44
जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री 3 का ट्रेलर हालही में रिलीज कर दिया गया है। वेब सीरीज के ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। इसी के साथ लोग इसके रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

नेटफ्लिक्स पर काफी पॉपुलर हुई वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री के तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। इसी बीच मेकर्स ने कोटा फैक्ट्री 3 का ट्रेलर ( Kota Factory 3 Trailer ) रिलीज कर दिया है। जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री 3 का ट्रेलर देखकर लोग काफी एक्साइटेड हो गए हैं।



वेब सीरीज के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि जितेंद्र कुमार एक बार फिर इम्प्रेस करने वाले हैं। जानकारी के मुताबिक जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री 3 20 जून से नेटफ्लिक्स ( netflix )पर स्ट्रीम होने वाली है।



वेब सीरीज में छा गए जीतू भैया


नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री के पहले और दूसरे सीजन को काफी पसंद किया गया है। अब इस वेब सीरीज के तीसरे पार्ट यानी कोटा फैक्ट्री 3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस वेब सीरीज के ट्रेलर में जितेंद्र कुमार ने फिर इम्प्रेस किया है।



कैसे हुई ट्रेलर की शुरुआत


ट्रेलर की शुरुआत जीतू भैया के इंटरव्यू से होती है और वह कहते हैं, हमें सक्सेसफुल सिलेक्शन के साथ ही सक्सेसफुल प्रेपरेशन को भी सेलिब्रेट करना चाहिए। जीत की तैयारी नहीं, तैयारी ही जीत है भाई। इसके अलावा जीतू भैया के किरदार में जितेंद्र कुमार के कई डायलॉग लोगों के दिल में उतर जाते हैं। वह कहते हैं, हम भूल जाते हैं कि आईआईटी-जी के ये एस्पिरेंट्स असल में सिर्फ 15-16 साल के बच्चे हैं। उनकी अपनी फीलिंग्स है, अपनी आदते हैं, अपनी चाहते हैं। वहीं, ट्रेलर में दिखाया जाता है कि कोटा में बच्चे अपनी पढ़ाई की तैयार में लगे हैं और उनका एक लक्ष्य होता है कि आईआईटी में सिलेक्शन हो जाए।





thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • netflix
  • नेटफ्लिक्स
  • वेब सीरीज कोटा फैक्ट्री
  • कोटा फैक्ट्री 3 का ट्रेलर
  • कोटा फैक्ट्री 3
  • जितेंद्र कुमार की वेब सीरीज  कोटा फैक्ट्री 3
  • Kota Factory 3 Trailer
  • Kota Factory 3