आ गया माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी की फिल्म Maa Behen का ट्रेलर
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित एक बार फिर दर्शकों को हंसाने आ रही हैं। उनकी नई फिल्म मां बहन का ट्रेलर इंटरनेट पर रिलीज कर दिया गया है।इस फिल्म में माधुरी के साथ नेशनल क्रश तृप्ति डिमरी भी मुख्य रोल में हैं।
ट्रेलर को देखकर साफ लग रहा है कि फिल्म में बहुत सारा पागलपन और ड्रामा देखने को मिलेगा। कहानी एक आदर्श कॉलोनी की है। यहां रेखा, जया और सुषमा नाम की मां-बेटियां रहती हैं। इनका स्वभाव थोड़ा अजीब और बिखरा हुआ सा है। चार जून को रिलीज होने वाली फिल्म मां बहनका ट्रेलर रिलीज हो गया है।
एक लाश ने उड़ाए सबके होश
कहानी में असली ट्विस्ट तब आता है, जब यह परिवार एक लाश के चक्कर में फंस जाता है। इस एक लाश की वजह से तीनों की जिंदगी में आफत आ जाती है।इसके बाद शुरू होता है छुपाने और भागने का असली खेल। आस-पड़ोस के लोगों को इस परिवार पर शक होने लगता है। पूरी कॉलोनी में दहशत फैल जाती है। हर कोई एक-दूसरे से कुछ न कुछ छिपाने की कोशिश कर रहा है।
ट्रेलर का माहौल बहुत ही शोर-शराबे से भरा, नाटकीय और मजेदार है। यह परिवार आपस में चौबीसों घंटे लड़ता रहता है। लेकिन इस अजीब लड़ाई के बीच भी उनका गहरा भावनात्मक रिश्ता दिखाई देता है। फिल्म का निर्माण अबंडेंटिया एंटरटेनमेंट और ओपनिंग इमेज फिल्म्स ने किया है।
मां बहन की कहानी क्या है?
उनकी दो बेटियां, जया और सुषमा, उनसे और उनकी परेशानियों से प्यार और नफरत का रिश्ता रखती हैं। उनकी रोजाना की नोकझोंक में सब ठीक चल रहा होता है, तभी पंडित जी रवि मोहन (रवि किशन) आते हैं और रेखा पर ताने कसते हैं। फिर उनका शव रेखा के घर पर मिलता है। इसके बाद दहशत, लीपापोती, भावनात्मक उथल-पुथल और कॉमेडी से संदिग्ध फैसलों का सिलसिला शुरू हो जाता है।
क्या बोले फिल्म के डायरेक्टर सुरेश त्रिवेनी?
फिल्म के निर्देशक सुरेश त्रिवेनी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि हम एक सच्ची और मनोरंजक कहानी दिखाना चाहते थे। यह फिल्म एक ऐसे परिवार की है, जो लगातार झगड़ता रहता है। फिर अचानक आए एक बड़े संकट से उन्हें निपटना पड़ता है। इसके बाद जो अजीब और मजेदार परिस्थितियां बनती हैं, वही फिल्म की असली जान हैं। हर किरदार कहानी में एक अलग ऊर्जा लेकर आता है।
सुरेश त्रिवेनी ने कहा कि नेटफ्लिक्स के साथ काम करना बेहद रोमांचक रहा है। माधुरी दीक्षित और तृप्ति डिमरी के आने से यह पागलपन और भी जादुई हो गया है।फिल्म में धरना, रवि, गीतांजलि, अरुणोदय और शार्दुल जैसे बेहतरीन कलाकार भी शामिल हैं। डायरेक्टर ने कहा कि ट्रेलर तो बस एक छोटी सी झलक है। असली उथल-पुथल देखने के लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा। यह फिल्म 4 जून से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
ये खबरें भी पढ़ें...
entertainment news: बॉक्स ऑफिस पर श्रीकृष्ण का चला जादू, Krishnavataram ने सिनेमाघरों में मचाई धूम
राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस: रितेश देशमुख की फिल्म रचेगी नया इतिहास
पहले से भी ज्यादा डरावनी है आनंद पंडित की Haunted 3D, जानें फिल्म की रिलीज डेट
Mother's Day Special बॉलीवुड की ये 10 फिल्में, जो हर किसी को देखनी चाहिए