सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब इस OTT पर रिलीज होगी मुंज्या

Dolly patil | Jul 23, 2024, 16:06 IST
4b45
मुंज्या इस साल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसी के साथ मुंज्या ने बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन को भी धूल चटाई थी।

मुंज्या इस साल बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने वाली फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।इस सालबॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करने वाली फिल्मों में से एक हो मुंज्या।



इस फिल्म की कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। इसी के साथ मुंज्या ने बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन को धूल चटाई थी।



डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगी रिलीज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंज्या डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद कोई भी फिल्म ओटीटी पर 40 से 50 दिनों के बाद ही रिलीज होती है।



मुंज्या 7 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ऐसे में यह फिल्म अगस्त की शुरुआत में डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो सकती है। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी तक इस फिल्म की ओटीटी रिलीज हो लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।



बॉक्स ऑफिस पर की कितनी कमाई

आपको बता दें कि मुंज्या ने केवल 10 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर बजट से दोगुनी कमाई अपने नाम कर ली थी। फिल्म का बजट केवल 30 करोड़ का बताया जा रहा है। इसी के साथ वर्ल्डवाइड कलेक्शन के साथ मुंज्या यह आंकड़ा आसानी से पार कर लिया है।



स्टार कास्ट

फिल्म में शरवरी वाघ, अभय वर्मा, मोना सिंह, सत्याराज अहम किरदारों में हैं। इसी के साथ इस फिल्म का निर्देशन आदित्या सरपोतदार ने किया है। फिल्म में एक चुड़ैल दिखाई गई है और शादी करना चाहती है। इसकी कहानी को स्त्री की तरह भी बताया गया है।



Thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या
  • मुंज्या
  • मुंज्या के ओटीटी रिलीज