ईशा अंबानी से करण जोहर तक MET GALA 2026 में दिखा भारतीय सितारों का शाही अंदाज, देखें लुक्स

Manya Jain | May 06, 2026, 13:29 IST
Met Gala 2026 Highlights Indian Celebrities
न्यूयॉर्क के मेट गाला 2026 में ईशा अंबानी और करण जौहर ने डेब्यू किया। हीरों से जड़ी साड़ी पहनकर ईशा अंबानी ने भारतीय शिल्प कौशल और फैशन का जलवा बिखेरा है।

Met Gala Event:न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में MET GALA 2026 का आयोजन हुआ। फैशन की दुनिया का यह सबसे चर्चित इवेंट होता है। यहां भारतीय सितारों ने अपने अनोखे फैशन को दिखाया।



इस साल मेट गाला में भारत का जलवा देखने को मिला। ईशा अंबानी और करण जौहर ने अपना शानदार डेब्यू किया। भारतीय सितारों ने अपनी परंपरा और आधुनिकता का मेल दिखाया। ईशा अंबानी हीरों से जड़ी साड़ी में नजर आईं।



जिससे रेड कार्पेट पर भारतीय शिल्प कौशल को नई पहचान मिली। आइए देखते हैं मेट गाला में शामिल होने वाले भारतीयों की झलक...



करण जौहर का रॉयल डेब्यू

फिल्म मेकर करण जौहर ने इस साल मेट गाला में डेब्यू किया है। उन्होंने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा तैयार किया गया एक कस्टम क्रिएशन पहना था। इस लुक का नाम ‘फ्रेम्ड इन इटरनिटी’ (Framed in Eternity) रखा गया था। ये भारतीय चित्रकला के राजा रवि वर्मा (Raja Ravi Varma) की विरासत से प्रेरित था।


मेट गाला में करण जौहर का डेब्यू, पहना राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स से सजा ड्रामेटिक कैप, दिखी भारतीय


  • करण ने एक विंटेज जैकेट पहनी थी जिसके साथ 6 फीट लंबा केप (Cape) जुड़ा था।
  • इस केप पर हाथ से पेंटिंग की गई थी, जिसे 80 कारीगरों ने करीब 85 दिनों की कड़ी मेहनत से तैयार किया था।
  • उन्होंने अपने ज्वेलरी लेबल ‘त्यानी’ का मल्टी-जेमस्टोन नेकलेस पहना, जिसने उनके लुक को एक शाही स्पर्श (Royal Touch) दिया।

ईशा अंबानी: 200 हीरों वाली साड़ी

ईशा अंबानी जब रेड कार्पेट पर उतरीं, तो सबकी निगाहें उनकी साड़ी पर टिक गईं। उन्होंने डिजाइनर गौरव गुप्ता (Gaurav Gupta) द्वारा तैयार किया गया एक स्कल्पचरल आउटफिट पहना था, जो भारतीय साड़ी का एक आधुनिक वर्जन था।



Met Gala 2026:नीता अंबानी के गहनों से बना ब्लाउज और वर्षों पुराना बैग लिए रेड कार्पेट पर उतरीं ईशा


ईशा अंबानी के आउटफिट की डिटेल

  • मटेरियल: साड़ी को शुद्ध सोने के धागों (Real Gold Threads) से बुना गया था।
  • रत्न: इसमें 200 से अधिक असली हीरों का इस्तेमाल किया गया था।
  • समय: 50 से अधिक कारीगरों ने 1 हजार 200 घंटे से ज्यादा मेहनत कर इसे तैयार किया।
  • थीम: इस पर पुराने जमाने के भित्ति चित्रों (Mural Paintings) जैसी डिजाइन उकेरी गई थी।

मनीष मल्होत्रा: कारीगरों को ट्रिब्यूटेड लिबास

डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने न केवल दूसरों को सजाया, बल्कि खुद भी जोरदार लुक में नजर आए। उन्होंने क्लासिक ब्लैक बंदगला पहना था, जिसे एक आर्किटेक्चरल केप के साथ लेयर किया गया था।



50 कारीगर-960 घंटों में बना मनीष मल्होत्रा का आउफिट, दिखी मुंबई की झलक, Met Gala लुक ने लूटी लाइमला


मनीष ने बताया कि उनके इस आउटफिट को पूरा करने में 960 घंटे से ज्यादा का समय लगा। इस पर की गई बारीक कढ़ाई उन कारीगरों को ट्रिब्यूटेड थी। जिन्होंने उनके करियर में अहम भूमिका निभाई है। उनके केप पर कारीगरों के सिग्नेचर भी बुने गए थे, जो भारतीय हस्तशिल्प (Indian Handicrafts) के प्रति उनके सम्मान को बताता है।



जयपुर की राजकुमारी ने रखा विंटेज लुक

जयपुर की राजकुमारी ने अपनी दादी की विंटेज गुलाबी शिफॉन साड़ी को एक 'साड़ी-गाउन' के रूप में पहनकर सबको प्रभावित किया। इसे प्रबल गुरुंग ने डिजाइन किया था। यह गाउन उनकी परदादी महारानी गायत्री देवी की साड़ी से बना था।



Who are Princess Gauravi Kumari and Sawai Padmanabh Singh? Jaipur royals' Met Gala debut | Trending


पुरानी विंटेज शिफॉन साड़ी को नया रूप दिया गया था। हल्की और बहती हुई साड़ी में गौरवी बहुत सुंदर दिखीं। उन्होंने लुक को पर्ल ज्वेलरी के साथ पूरा किया था। उनके इस स्टाइल में एक नैचुरल ग्रेस नजर आ रहा था।



अनन्या बिरला का अजीब लुक

अनन्या बिड़ला ने मेट गाला 2026 में अपना डेब्यू किया। उनके स्टाइलिश अंदाज ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इस बार इवेंट की थीम 'फैशन इज आर्ट' थी। उन्होंने मशहूर डिजाइनर रॉबर्ड वुन का आउटफिट पहना था।



Met Gala 2026 :बिना चेहरा दिखाए भी सबसे अलग दिखीं अनन्या बिरला, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल - Ana


ऑल-ब्लैक गाउन और ब्लू का तालमेल शानदार लग रहा था। यह पूरा लुक बहुत ही क्लासी और रॉयल था। उन्होंने मैटेलिक मास्क पहनकर अपना लुक पूरा किया।



सुधा रेड्डी का 550 कैरेट का हीरा

हैदराबाद की प्रसिद्ध व्यवसायी सुधा रेड्डी ने इतिहास रच दिया है। सुधा रेड्डी ने 'कलमकारी' कला से प्रेरित 'ट्री ऑफ लाइफ' (Tree of Life) थीम वाली ड्रेस पहनी, जो भारतीय कपड़ों के इतिहास को बयां कर रही थी।



142 करोड़ रुपये के नेकलेस में हैदराबाद की अरबपति सुधा रेड्डी ने मेट गाला में जलवा बिखेरा।


उन्होंने15 मिलियन डॉलर यानी लगभग 142.8 करोड़ रुपए का नेकलेस पहना था। विक्टोरियन फिनिशिंग और बड़े रोज-कट हीरों से बने इस हार में 550 कैरेट का गहरा नीला तंजानियाई 'तंजनाइट' लॉकेट लगा था।



ये भी पढ़ें...



फिल्मों के बाद अब राजनीति के जननायक, Thalapathy Vijay के पोस्टर खरीदने की मची लूट



फैमिली के साथ दिखा कियारा का ग्लैमरस अंदाज, समंदर में बिकिनी में दिए पोज



आशिकी स्टार राहुल रॉय ने दिया ट्रोलर्स को करारा जवाब, बॉलीवुड ने भी किया सपोर्ट



स्टूडेंट्स के स्ट्रगल को बयां करेगी Web Series Exam, जानें कब और कहां रिलीज



Tags:
  • करण जौहर
  • Met Gala event
  • Met Gala
  • मनीष मल्होत्रा
  • न्यूयॉर्क
  • राजकुमारी
  • ईशा अंबानी