Box Office पर किस फिल्म का रहा जलवा, जानिए किसने कमाए कितने करोड़

Kaushiki | May 19, 2026, 15:13 IST
Monday Box Office
सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट आई। साउथ के सुपरस्टार सूर्या की फिल्म करुप्पु सबसे आगे चल रही है। वहीं आयुष्मान खुराना की पति पत्नी और वो दो और संजय दत्त की आखिरी सवाल मंडे टेस्ट में फेल हो गईं।

Monday Box Office: सोमवार का दिन बॉक्स ऑफिस पर सभी फिल्मों के लिए काफी सुस्त रहा। वीकेंड खत्म होते ही फिल्मों की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली है। इस दौड़ में बॉलीवुड फिल्मों पर साउथ की फिल्म भारी पड़ गई।



साउथ के सुपरस्टार सूर्या की नई फिल्म 'करुप्पु' इस समय सबसे अच्छा बिजनेस कर रही है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना कर रखी है। बाकी सभी बड़ी फिल्में इसके सामने काफी पीछे छूट गई हैं।



वहीं बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म फैंस को पसंद नहीं आ रही। यह फिल्म सोमवार को बॉक्स ऑफिस की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। चलिए जानते हैं बाकी फिल्मों का पूरा हाल।



Box Office Collection: 'करुप्पु' या 'पति पत्नी और वो दो' मंडे टेस्ट में कौन निकला आगे? जानें दोनों


मंडे टेस्ट में फेल हुई आयुष्मान की फिल्म

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, पति पत्नी और वो दो ने संडे को अच्छा कमाया था। रिलीज के तीसरे दिन यानी संडे को फिल्म ने 7.75 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। लेकिन सोमवार को फिल्म की कमाई बहुत कम हो गई।



सोमवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 3.25 करोड़ रुपए की कमाई की। संडे के मुकाबले मंडे को फिल्म के कलेक्शन में 50 परसेंट की गिरावट आई है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 20.75 करोड़ रुपए हुआ है।



बता दें कि इस फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ कई बड़े स्टार्स हैं। फिल्म में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म से जैसी उम्मीद थी, वैसा रिस्पॉन्स नहीं मिला।



Karuppu Box Office Collection Day 3: तृषा-सूर्या स्टारर के मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले, बन गई 100 करो


100 करोड़ के क्लब की ओर सूर्या की करुप्पु

साउथ सिनेमा (box office collection)की फिल्म 'करुप्पु' इस समय बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है। इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। मंडे को भी इस फिल्म ने शानदार कमाई का आंकड़ा छुआ है।



सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने मंडे को 14.30 करोड़ रुपये कमाए हैं। इससे पहले संडे को इस फिल्म का कलेक्शन 28.35 करोड़ रुपए रहा था। फिल्म की कमाई में भी थोड़ी गिरावट आई है।



इसके बावजूद करुप्पु का भारत में चार दिनों का कुल कलेक्शन 82.30 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म की रफ्तार को देखकर लग रहा है कि यह जल्द ही 100 करोड़ कमा लेगी। सूर्या के फैंस इस कामयाबी से बहुत खुश हैं।



Aakhiri Sawaal BO Collection Day 1: संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' की हालत खराब, पहले दिन लाखों में सिमट


बुरी तरह पिटी संजय की आखिरी सवाल

संजय दत्त की नई फिल्म आखिरी सवाल का बॉक्स ऑफिस बॉक्स ऑफिस कमाई)पर बहुत बुरा हाल है। यह फिल्म रिलीज के चार दिनों के भीतर ही पूरी तरह फ्लॉप साबित हो चुकी है। फिल्म को दर्शक ही नहीं मिल रहे हैं।



इस फिल्म ने अपने पहले संडे को महज 80 लाख रुपए का बिजनेस किया था। वहीं सोमवार को तो इस फिल्म की कमाई का ग्राफ बिल्कुल नीचे गिर गया। मंडे टेस्ट में यह फिल्म बहुत बुरी तरह फेल हो गई।



सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को केवल 21 लाख रुपए की कमाई की है। यह फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर चौथा दिन था। चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन सिर्फ 2.16 करोड़ रुपए हुआ है।



box office report krishnavataram off to a slow start bhoot bangla and raja shivaji hold strong - Pr


राजा शिवाजी और कृष्णावतारम का कैसा रहा हाल

अब बात करते हैं भगवान कृष्ण के जीवन पर बनी फिल्म कृष्णावतारम पार्ट 1 की। इस फिल्म ने अपने दूसरे वीकेंड तक बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी। लेकिन दूसरे सोमवार को इसकी कमाई को झटका लगा।



इस फिल्म ने अपने 12वें दिन यानी मंडे को सिर्फ 73 लाख रुपए कमाए। जबकि 11वें दिन फिल्म ने 3.20 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म की कुल कमाई अब 20.95 करोड़ रुपए हो गई है।



दूसरी तरफ रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी का प्रेजेंटेशन अब भी बेहतर है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 18वें दिन 1.15 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म का कुल कलेक्शन अब 85.71 करोड़ रुपए हो चुका है।



ये खबरें भी पढ़ें...



बॉक्स ऑफिस पर श्रीकृष्ण का चला जादू, Krishnavataram ने सिनेमाघरों में मचाई धूम



राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस: रितेश देशमुख की फिल्म रचेगी नया इतिहास



पहले से भी ज्यादा डरावनी है आनंद पंडित की Haunted 3D, जानें फिल्म की रिलीज डेट



Mother's Day Special बॉलीवुड की ये 10 फिल्में, जो हर किसी को देखनी चाहिए



Tags:
  • बॉलीवुड
  • संजय दत्त
  • Box office
  • बॉक्स ऑफिस
  • रितेश देशमुख
  • box office collection
  • बॉक्स ऑफिस कमाई