अपनी कड़ी मेहनत और टैलेंट से पंचायत की रिंकी बनीं ऑडियंस की फेवरेट, जानें कैसे

Kaushiki | Jun 28, 2025, 17:47 IST
Who is Rinki of Panchayat 4
सान्विका, जो पंचायत सीरीज में रिंकी का किरदार निभा रही हैं, एक उभरती हुई अभिनेत्री हैं। जानें उनके असली नाम, करियर की शुरुआत और फिल्म इंडस्ट्री में उनकी जर्नी के बारे में।

पंचायत एक ऐसी वेब सीरीज है, जिसने अपनी स्टोरी और एक्टिंग से ऑडियंस का दिल जीता है। अभी तक इसके 4 सीजन्स आ चुके हैं जो ऑडियंस को खूब पसंद आ रहे हैं। हाल ही में पंचायत सीरीज का चौथा सीजन ओटीटी पर रिलीज हुआ है।



इस सीरीज में रघुबीर यादव, नीना गुप्ता, फैसल मलिक और चंदन रॉय जैसे बड़े स्टार्स हैं। साथ ही, सान्विका जिनका असली नाम पूजा सिंह है ने भी इस सीरीज में एक अच्छा रोल प्ले किया है।



इस वेब सीरीज में वे प्रधान जी (रघुबीर यादव) की बेटी रिंकी का किरदार निभा रही हैं। पूजा मध्य प्रदेश के जबलपुर की रहने वाली है और बेंगलुरु में एक कंपनी में नौकरी भी की हैं। आइए उनके बारे में जानें...



ये खबर भी पढ़ें... हॉरर फिल्म मां में काजोल की शानदार एक्टिंग से इंप्रेस हुए लोग, जानें कैसी है ये फिल्म



कम समय में बनाई अपनी पहचान

वेब सीरीज की शुरुआत से पहचान तक

सान्विका ने लखन लीला भार्गव और हजामत जैसी वेब सीरीज में भी काम किया था, लेकिन उन्हें असली पहचान पंचायत से मिली। इस सीरीज में रघुबीर यादव और नीना गुप्ता जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ सान्विका ने रिंकी के करैक्टर में अमेजिंग एक्टिंग किया और दर्शकों के बीच खुद को खास बना लिया।



ये खबर भी पढ़ें... सिनेमा और ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही ये 10 फिल्में और सीरीज, नंबर 6 पर रजनीकांत की फिल्म



सोशल मीडिया पर ग्लैमरस

सान्विका सोशल मीडिया पर भी खूब छाई हुई हैं। इंस्टाग्राम पर उनका @iamsanvikaa नाम से अकाउंट है, जहां उन्हें 4 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।



उनके इंस्टाग्राम पोस्ट्स में उनकी ग्लैमरस तस्वीरें और फैशन के ट्रेंड्स देखे जा सकते हैं। हालांकि उन्होंने सिर्फ 10 पोस्ट्स की हैं लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी में कोई कमी नहीं आई। उनकी तस्वीरें और वीडियोज फैंस के बीच वायरल हो जाती हैं।



नेटवर्थ में इजाफा

2022 में सान्विका की नेटवर्थ करीब 5 लाख रुपए थी, लेकिन 2025 तक उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट से अपनी संपत्ति को 40-60 लाख रुपए तक बढ़ा लिया है। सिर्फ वेब सीरीज में काम ही नहीं, बल्कि सान्विका ब्रांड प्रमोशन के जरिए भी अपनी अच्छी कमाई कर रही हैं।



रिपोर्ट के मुताबिक, इस समय सान्विका के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं और वो आने वाले वक्त में और भी बड़ी फिल्मों और वेब सीरीज का हिस्सा बन सकती हैं। उनकी एक्टिंग और सोशल मीडिया पर्सनालिटी फैंस को दीवाना बना रहे हैं और हर नए काम के साथ उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती जा रही है।



सान्विका एक इंस्पिरेशन हैं उन सभी लोगों के लिए जो अपने सपनों का पीछा करते हुए अपनी पसंद की दिशा में कदम बढ़ाने का साहस रखते हैं। 'पंचायत' में उनकी रिंकी का किरदार एक दिल को छू लेने वाली भूमिका है, जो आपको एक सशक्त और अद्वितीय कलाकार से परिचित कराती है।



ये खबर भी पढ़ें... 42 की उम्र में कांटा लगा गर्ल शेफाली जरीवाला का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर



thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



मनोरंजन न्यूज | मध्यप्रदेश | मध्यप्रदेश न्यूज | Madhya Pradesh | Jabalpur | MP News | OTT platforms



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्यप्रदेश
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Jabalpur
  • web series
  • पंचायत
  • मनोरंजन न्यूज
  • OTT platforms
  • panchayat web series