एमपी से गहरा था नाना पाटेकर का नाता; तरकीब, राजनीति फिल्म से जुड़ी यादें, भोपाल की तारीफ में कही थी ये बात
फिल्म के मशहूर गाने 'मोरा पिया मोसे बोलत नाहीं' की शूटिंग भी भोपाल की आबोहवा में ही की गई थी। एक इंटरव्यू में नाना पाटेकर ने भोपाल के शांत माहौल, प्राकृतिक खूबसूरती और यहां के लोगों के सादा स्वभाव की जमकर तारीफ की थी।
राजनीति की शूटिंग से जुड़ी हैं खास यादें
अभिनेता नाना पाटेकर अपने बेबाक और अलग अंदाज के लिए जाने जाते थे। उनके निधन के बाद से भोपाल में भी शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर सरकार के मंत्री और उनके चाहने वाले उन्हें नम आंखों से याद कर रहे हैं। नाना पाटेकर का भोपाल से एक खास रिश्ता रहा है, जिसकी सबसे बड़ी वजह उनकी बहुचर्चित फिल्म 'राजनीति' है, जिसकी शूटिंग लंबे समय तक भोपाल में ही हुई थी।
भोपाल की इन जगहों पर हुई थी फिल्म की शूटिंग
बॉलीवुड की हिट फिल्मों में शामिल 'राजनीति' की शूटिंग के दौरान भोपाल के कई ऐतिहासिक और खूबसूरत स्थल कैमरे में कैद किए गए थे।
- प्रेमपुरा घाट के एक बंगले को फिल्म में नाना पाटेकर का बंगला दिखाया गया था।
- इसके अलावा कोहेफिजा, नूर-उस-सबाह, बोट क्लब, मोतिया तालाब और नेहरू नगर के मैदान पर भी शूटिंग हुई थी।
- इकबाल मैदान, भदभदा ब्रिज रोड, ओरिएंटल कॉलेज परिसर, मिंटो हॉल और बिसनखेड़ी गांव में भी फिल्म के कई शॉट्स फिल्माए गए थे।
- फिल्म का लोकप्रिय गाना 'मोरा पिया मोसे बोलत नाहीं...', जिसमें रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ नजर आए थे, वह भी भोपाल में ही फिल्माया गया था। उस दौरान अभिनेता रणबीर कपूर ने बताया था कि शूटिंग देखने के लिए करीब दस हजार लोगों की भीड़ उमड़ती थी।
अलग अंदाज में की थी भोपाल की तारीफ
फिल्म 'राजनीति' की शूटिंग के सिलसिले में नाना पाटेकर का भोपाल आना-जाना लगा रहता था। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपने खास अंदाज में भोपाल की तारीफ की थी। नाना ने कहा था कि उन्हें इस शहर का माहौल, प्राकृतिक खूबसूरती और यहां के लोगों का सादा व दोस्ताना व्यवहार बेहद पसंद है। वह भोपाल के शांत और प्राकृतिक वातावरण में एक अलग ही सुकून महसूस करते थे।
बॉलीवुड की पसंद क्यों बनता जा रहा है मध्यप्रदेश?
मध्यप्रदेश की लोकेशन हमेशा से फिल्म निर्माताओं की पहली पसंद रही है। यहां कम भीड़भाड़ वाली शांत जगहें, शूटिंग की आसान अनुमति और किफायती प्रक्रिया फिल्म मेकर्स को आकर्षित करती है। इसके अलावा यहां के पहाड़, नदियां, डैम, जंगल और ऐतिहासिक इमारतें फिल्मों में चार चांद लगा देती हैं। 'राजनीति' के अलावा 'पाश सिंह तोमर', 'दबंग-3', 'स्त्री-2', 'पॉकेटमैन' और 'ओएमजी 2' जैसी कई बड़ी फिल्मों की शूटिंग भी मध्यप्रदेश की अलग-अलग लोकेशन पर हो चुकी है।
नाना की आखिरी फिल्म भी एमपी में हुई शूट
नाना पाटेकर की आखिरी फिल्म 'शक्ति शालिनी' की शूटिंग मध्य प्रदेश के ग्वालियर, दतिया और मुरैना में हुई थी। फिल्म में वह तांत्रिक की भूमिका निभाने वाले हैं। यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी।
पाटेकर का मध्य प्रदेश से पुराना जुड़ाव रहा है। अपने करीब पांच दशक के फिल्मी करियर में उन्होंने कई फिल्मों की शूटिंग प्रदेश में की। इनमें 'राजनीति', 'तरकीब' और 'थोड़ा सा रूमानी हो जाएं' जैसी फिल्में शामिल हैं। निधन से पहले वह फिल्म शक्ति शालिनी पर काम कर रहे थे।