रजनीकांत और जयललिता की पड़ोसी हैं नयनतारा, प्राइवेट जेट और लग्जरी कारों का भी है कलेक्शन

Chandresh Sharma | Sept 20, 2023, 24:00 IST
रजनीकांत और जयललिता की पड़ोसी हैं नयनतारा, प्राइवेट जेट और लग्जरी कारों का भी है कलेक्शन
दक्षिण भारत की फेमस अभिनेत्री नयनतारा फिल्म जवान के सुपरहिट होने के बाद काफी चर्चा में हैं। फिल्म जवान अब तक 700 करोड़ रुपयों की कमाई कर चुकी है।

CHENNAI. दक्षिण भारत की फेमस अभिनेत्री नयनतारा फिल्म जवान के सुपरहिट होने के बाद काफी चर्चा में हैं। फिल्म जवान अब तक 700 करोड़ रुपयों की कमाई कर चुकी है। इस फिल्म की अभिनेत्री नयनतारा फिल्मों के इतर बिजनेस में भी काफी सफल रही हैं, वे एक ब्यूटी प्रोडक्ट कंपनी की ऑनर हैं और उनका खुदका प्रोडक्शन हाउस भी है। नयनतारा फोर्ब्स मैगजीन की सेलिब्रिटी लिस्ट में भी शामिल रह चुकी हैं। वे दक्षिण की पहली अभिनेत्री हैं जो इस लिस्ट में शामिल हो चुकी हैं। उनकी लग्जरी लाइफस्टाइल की बात की जाए तो नयनतारा के पास एक प्राइवेट जेट है और मर्सडीज और बीएमडब्ल्यू कार का कलेक्शन भी।



करोड़ों की है संपत्ति



नयनतारा फिलहाल अपने पति विग्नेश शिवन के साथ चेन्नई में 4 बीएचके फ्लैट में रहती हैं। उन्होंने रजनीकांत और पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के पड़ोस में भी घर ले रखा है। घर की कीमत 100 करोड़ रुपए के करीब है। माधुरी दीक्षित, प्रियंका चोपड़ा और शिल्पा शेट्टी के अलावा नयनतारा भी प्राइवेट जेट रखने वाली अभिनेत्रियों में शामिल हैं। उन्होंने बीते साल ही 50 करोड़ का प्राइवेट जेट खरीदा है जिसमें वे कई मर्तबा अपने पति के साथ छुट्टियां मनाने जा चुकी हैं।



लिप बाम के फेमस ब्रांड की ऑनर



नयनतारा ने चेन्नई में एक लिप बाम कंपनी की शुरुआत साल 2021 में की थी। यह कंपनी लिप बाम के 100 से ज्यादा वेरिएंट बनाती है। कॉस्मेटिक सर्जन रनिता रंजन के साथ मिलकर नयनतारा ने इस कंपनी में 10 करोड़ रुपए इन्वेस्ट किए हैं। वे 29 सितंबर को एक नया स्किन केयर ब्रांड भी लॉन्च करने जा रही हैं।





एक एड के लिए करोड़ों की फीस



नयनतारा कई ब्रांड्स की ब्रांड एंबेसडर हैं, इसके अलावा वे एक ब्रांड का एड करने के लिए 4 से 7 करोड़ रुपए तक फीस लेती हैं। टाटा स्काई के 50 सेकेंड के विज्ञापन के लिए ही नयनतारा ने 5 करोड़ रुपए चार्ज किए थे।



शादी में भी किए करोड़ों खर्च



साल 2022 में नयनतारा ने विग्नेश के संग सात फेरे लिए थे। महाबलीपुरम के एक रिसॉर्ट में हुई इस शादी में नयनतारा ने 25 लाख रुपए की साड़ी पहनी थी। जिसमें उनके और उनके पति का नाम उकेरा गया था। शादी में उन्होंने 3.5 करोड़ रुपए के जेवरात पहने थे वहीं पति विग्नेश ने उन्हें 5 करोड़ रुपए की डायमंड रिंग गिफ्ट की थी।



Tags:
  • South actress Nayanthara
  • Nayanthara's luxury lifestyle
  • how rich is Nayanthara
  • साऊथ एक्ट्रेस नयनतारा
  • नयनतारा की लक्ज़री लाइफस्टाइल
  • कितनी अमीर है नयनतारा