Pushpa 2 : The Rule की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानिए कब होगी रिलीज

Dolly patil | Oct 25, 2024, 13:42 IST
pushpa 2
अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी इंडिया भर में मजबूत थी मगर पुष्पा' उनकी पहली फिल्म बनी जो हिंदी में सुपरहिट साबित हुई। पिछले दो साल से जनता टकटकी लगाए 'पुष्पा 2' का इंतजार कर रही है। हालांकि ये इंतजार अब खत्म हो गया है।

अभिनेता अल्लू अर्जुन की पुष्पा 1 द राइज ने फैंस के दिलों में काफी जगह बनाई थी, जिसके बाद से ही अल्लु अर्जुन के फैंस को उनकी Pushpa 2: The Rule का बेसब्री से इंतजार था। इसी के साथ अब इस फिल्म कीनई रिलीज डेट सामने आ गई है। दरअसलअर्जुनने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट कर नई रिलीज डेट का खुलासा किया है।



Pushpa 2 : The Rule की रिलीज से पहले ही पुष्पा राज का दबदबा



कब होगी रिलीज

अल्लू अर्जुन ने पुष्पा 2 का पोस्टर शेयर करते हुए नई डेट का खुलासा किया है। इस पोस्टर में अल्लू अर्जुन मुंह में सिगार और हाथ में पिस्टल लिए खड़े दिख रहे हैं।पोस्ट के कैप्शन में एक्टर ने हैशटैग के इस्तेमाल के साथ लिखा है, पुष्पा 2 द रूल 5 दिसंबर को आ रही है।





कब होनी थी रिलीज

बता दें कि साल 2021 में आई पुष्पा फ्रेंचाइजी का सेकेंड पार्ट पहले 6 दिसंबर 2024 को रिलीज होनी थी। हालांकि, अब इसमें बदलाव किया गया है और इसे तय रिलीज डेट से 1 दिन पहले यानी 5 दिसंबर को रिलीज किया जाएगा।



पुष्पा 2 द रूल की स्टारकास्ट

पुष्पा 2 द रूल की कहानी पिछली फिल्म की कहानी जहां पर खत्म हुई थी, वहीं से शुरू होगी। फिल्म का ट्रेलर आने के बाद से ही इसे लेकर दर्शकों में क्रेज है।



आपको बता दें कि इस फिल्म मेंअल्लू अर्जुन-रश्मिका मंदाना लीड रोल में दिखेंगे। इसके अलावा, फहाद फासिल भी फिल्म में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। प्रियमणि, श्रीतेज और अनुसूया भारद्वाज भी फिल्म का हिस्सा हैं।



अल्लु अर्जन की फिल्म इस साल के अंत तक देख सकेंगे दर्शक



रिलीज से पहले की कमाई

जहां 2021 में आई फिल्म पुष्पा ने खूब सारी नोटों के साथ कई अवॉर्ड्स अपनी झोली में भरे थे। वहीं ऐसा भी कहा जा रहा है कि पुष्पा 2 द रूल ने रिलीज से पहले ही कई सौ करोड़ का बिजनेस कर लिया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म के म्यूजिक राइट्स ही अकेले 65 करोड़ में बिके हैं। वहीं सैटेलाइट राइट्स से भी मेकर्स ने 85 करोड़ कमा लिए हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Rashmika Mandanna
  • रश्मिका मंदाना
  • Allu arjun
  • अल्लू अर्जुन
  • pushpa 2
  • पुष्पा 2
  • पुष्पा 2 बंपर कमाई
  • पुष्पा 2 अपडेट
  • Upcoming film Pushpa 2
  • अपकमिंग फिल्म पुष्पा 2
  • Sai Pallavi
  • अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2