इमोशनल हुए फिल्म रामायण के मेकर, नितेश तिवारी बोले- इस पल के लिए 7 साल तपस्या की
नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण का पहला टीजर रिलीज हो गया है। इस खास मौके पर डायरेक्टर नितेश तिवारी अपने आंसू रोक नहीं पाए। टीजर में रणबीर कपूर का भगवान राम वाला लुक बेहद फैंस को खूब भा रहा है। टीजर की भव्यता देखकर दर्शक और क्रिटिक्स हैरान रह गए हैं।
फिल्म के बारें में क्या बोल गए डायरेक्टर
टीजर की स्क्रीनिंग के दौरान नितेश तिवारी काफी भावुक नजर आए। उन्होंने बताया कि इस पल तक पहुंचने में उन्हें सात साल लगे। फिल्म मेकिंग को उन्होंने एक अकेलापन भरा सफर बताया। इन सात सालों में उन्होंने हर पल दर्शकों के रिएक्शन के बारे में सोचा। आज लोगों का प्यार देखकर वे खुद को ब्लेस्ड महसूस कर रहे हैं।
नितेश ने कहा कि यह फिल्म बहुत से लोगों की मेहनत का नतीजा है। यह कहते हुए उनका गला खुशी से भर आया। उन्हें लगा कि सात साल की तपस्या आज सफल हो गई है। फिल्म के प्रोडक्शन की कमान नमित मल्होत्रा ने संभाली है। टीम को उम्मीद है कि दर्शकों का भरपूर प्यार उन्हें मिलेगा।
रणबीर के राम अवतार को लेकर फैंस काफी खुश हैं
रणबीर कपूर की भगवान राम के रूप में पहली झलक सबको खूब पसंद आई। अब फैंस साईं पल्लवी को सीता के रूप में देखना चाहते हैं। सनी देओल के हनुमान अवतार को लेकर भी फैंस के मन में भारी उत्साह है। फिल्म की स्टार कास्ट और वीएफएक्स की हर तरफ चर्चा हो रही है। दर्शक अब बस फिल्म के पर्दे पर आने का इंतजार कर रहे हैं।
दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म रामायण
रामायण फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। मेकर्स ने फिल्म को दो भागों में रिलीज करने का फैसला लिया है। दूसरा पार्ट साल 2027 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म की रिलीज डेट ने त्यौहार का मजा दोगुना कर दिया है। भारतीय सिनेमा के लिए यह एक ऐतिहासिक पल होने वाला है।
ये खबरें भी पढ़ें...
क्या अप्रैल में खाली रहेंगे सिनेमाघर, धुरंधर 2 के खौफ से आधा दर्जन फिल्मों ने बदला अपना प्लान
क्या बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ी फिल्म बनेगी Dhurandhar 2, जानिए अपडेट
OTT Release This Week: मार्च के आखिरी हफ्ते में ओटीटी पर रिलीज होंगी ये 5 जबरदस्त फिल्में