सिर्फ 'मन्नत' ही नहीं, दुनिया भर में हैं शाहरुख खान के आलीशान बंगले

Dolly patil | Nov 02, 2024, 14:36 IST
1 / 4
पाम जुमेराह विला
पाम जुमेराह विला
Image credit : Dolly patil
किंग खान का दुबाई में पाम जुमेराह विला भी है। यह शानदार विला देखने में किसी महल से कम नहीं लगता है। 6 कमरों वाले इस विला की कीमत 100 करोड़ है। पाम जुमेराह विला में शाहरुख अपने दोस्तों के लिए पार्टियां भी होस्ट करते हैं।
2 / 4
अलीबाग हॉलीडे होम
अलीबाग हॉलीडे होम
Image credit : Dolly patil
बॉलीवुड के बादशाह का अलीबाग हॉलीडे होम भी बहुत शानदार है। इस बंगले में शाहरुख खान अक्सर अपने परिवार के साथ हॉलिडे मनाने जाते हैं। इसकी खास बात यह है कि यह समंदर के किनारे बना हुआ है और इसमें एक हेलीपैड भी है। अलीबाग हॉलीडे होम 19,960 स्क्वायर मीटर में बना हुआ है और रिपोर्ट्स की मानें तो इसकी कीमत 15 करोड़ रुपए बताई जाती है।
3 / 4
मन्नत
मन्नत 1
Image credit : Dolly patil
मुंबई के बांद्रा में स्थित शाहरुख खान का आशियाना मन्नत उनकी सबसे महंगी चीजों में से एक है। मन्नत में शाहरुख अपनी पत्नी गौरी खान और तीनों बच्चों के साथ रहते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 6 फ्लोर वाले और 27,000 स्क्वायर फीट में फैले इस बंगले की कीमत 200 करोड़ रुपए है।
4 / 4
शाहरुख का लंदन वाला विला
लंदन विला
Image credit : Dolly patil
बॉलीवुड के बादशाह का लंदन में एक आलीशान घर है। इस घर में वे अक्सर अपनी फैमिली और फ्रेंडस् के साथ समय बिताने के लिए जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान का ये विला सेंट्रल लंदन के पॉश इलाके पार्क लेन में है। लंदन वाले इस विला की कीमत 183 करोड़ रुपए बताई जाती है।