पंचायत 4 का ट्रेलर लॉन्च, फुलेरा गांव के चुनाव में कौन बनेगा पंचायत का प्रमुख

Kaushiki | Jun 11, 2025, 17:27 IST
panchayat-season-4-trailer-release-
‘पंचायत 4’ का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है, जिसमें फुलेरा गांव में चुनाव और मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच संघर्ष दिखाया गया है। ट्रेलर में रिंकी और सचिव जी की मजेदार बातचीत और चुनावी प्रचार की झलक मिलती है।

पंचायत सीरीज के फैंस के लिए खुशखबरी है, क्योंकि ‘पंचायत 4’ का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हो गया है। यह वेब सीरीज पिछले सीजन्स की तरह ही इस बार भी दर्शकों को अपने मोह में बांधने के लिए तैयार है।



इस बार कहानी फुलेरा गांव के पंचायत चुनाव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच चुनावी संघर्ष देखने को मिलेगा। साथ ही रिंकी और सचिव जी की लव स्टोरी भी दर्शकों के दिलों को छूने वाली है।



ये खबर भी पढ़ें...OTT प्लेटफॉर्म्स पर अब नहीं दिखेगा अश्लील कंटेंट, सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी



ट्रेलर में क्या दिखाया गया है

ट्रेलर की शुरुआत रिंकी और सचिव जी के बीच एक बातचीत से होती है, जिसमें वे पंचायत चुनाव की अहमियत और परिणामों पर चर्चा करते हैं। सचिव जी कहते हैं कि "इलेक्शन है, कोई भी जीत सकता है", जिस पर रिंकी जवाब देती है कि अगर उनकी मम्मी हार जाती हैं तो सचिव जी रिजाइन कर देंगे।



यह दिलचस्प और हल्की-फुल्की चर्चा आगे बढ़ती है और दर्शकों को हंसी में डाल देती है। इसके बाद, फुलेरा गांव में चुनावी प्रचार शुरू हो जाता है। मंजू देवी के प्रचार के लिए उनकी पार्टी जमकर मेहनत कर रही है, हर गली-मोहल्ले में पोस्टर लगे हैं और समोसे बांटे जा रहे हैं।



मंजू देवी अपनी प्रतिद्वंदी क्रांति देवी को चुनौती देती हैं कि “जो नेता बनती घूमती हो, कुर्सी चाहिए तो अपने दम पर लो।” इस पर क्रांति देवी जवाब देती हैं, “रिंकी की मम्मी चुनाव में मिलते हैं।” इस तरह की मजेदार और रोमांचक बातचीत और प्रचार दृश्य पूरी फिल्म का मुख्य आकर्षण बनते हैं।



ये खबर भी पढ़ें...सनी देओल की फिल्म जाट अब ओटीटी पर भी मचाएगी धमाल, इस प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज



पंचायत 4 की नई रिलीज डेट

इस ट्रेलर के साथ ही पंचायत 4 की नई रिलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है। दर्शक इस सीरीज का मजा 24 जून से Prime Video पर ले सकेंगे।



क्यों है यह सीरीज खास

'पंचायत' सीरीज ने हमेशा अपने मजेदार संवाद, दिलचस्प पात्रों और गांव के जीवन की यथार्थवादी झलक से दर्शकों को आकर्षित किया है। इस सीरीज का हर सीजन दर्शकों को कुछ नया और दिलचस्प दिखाता है।



खासतौर पर मंजू देवी और क्रांति देवी के बीच चुनावी मुकाबला न केवल मनोरंजक है, बल्कि यह जीवन की रेएलिटीज को भी एक्सपोज्ड करता है, जहां राजनीति और व्यक्तिगत रिश्ते गहरे जुड़े होते हैं।



ये खबर भी पढ़ें...अक्षय कुमार का किलर मास्क वाला अंदाज हुआ वायरल, मास्क पहनकर पूछा फिल्म कैसी लगी?



हाउसफुल 5 के बाद अब हॉरर फिल्म में धमाल मचाने आ रहे एक्टर अक्षय कुमार, क्या होगा अगला धमाका



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬



👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Panchayat | Trailer | web series | latest web series | मनोरंजन न्यूज



Tags:
  • OTT
  • web series
  • Entertainment
  • Panchayat
  • पंचायत
  • Trailer
  • सीरीज
  • मनोरंजन न्यूज
  • latest web series