पुष्पा-2 बनी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म, बाहुबली का रिकॉर्ड टूटा
अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' ने भारतीय सिनेमा में इतिहास रच दिया है। 5 दिसंबर को रिलीज हुई यह तेलुगु फिल्म अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म ने 'बाहुबली 2' के रिकॉर्ड को 22 दिसंबर को तोड़ते हुए नई ऊंचाई हासिल की।
पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म के प्रीमियर के दिन से लेकर 18वें दिन तक के आंकड़े बेहद शानदार रहे। 4 दिसंबर को 10.65 करोड़ से शुरुआत करने के बाद फिल्म ने हर दिन दमदार प्रदर्शन किया। 17वें दिन तक 1029.9 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने के बाद, 18वें दिन फिल्म ने 1030.42 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़कर बाहुबली 2 को पछाड़ दिया।
बाहुबली 2 का रिकॉर्ड टूटा
पुष्पा 3 का इंतजार
फिल्म के अंत में 'पुष्पा 3' का इशारा किया गया, जिसने फैंस को और भी उत्साहित कर दिया है। अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, और फहाद फासिल की जोड़ी को फिर से पर्दे पर देखने का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि, अभी तक पुष्पा 3 की रिलीज़ डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक