पुष्पा 2 रिलीज को तैयार, ओपनिंग डे पर तोड़गी कमाई के सारे रिकॉर्ड!
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की मचअवेटड फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। फैंस के बीच इसे लेकर जबरदस्त क्रेज है। ये फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। आपको बता दें कि ये फिल्म साल 2021 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर पुष्पा: द राइज का सीक्वल है, जिसने कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। अब 'पुष्पा 2 : द रूल' को लेकर नई जानकारी सामने आई है।
24 घंटे चलेगी थिएटर में फिल्म
50 करोड़ से ज्यादा की करेगी ओपनिंग!
पुष्पा 2: द रूल ने अपनी एडवांस टिकट बिक्री के साथ दुनिया भर में 30 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 अपने पहले दिन के कलेक्शन के साथ दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपए से अधिक का ओपनिंग कलेक्शन करेगी।
रश्मिका मंदाना बनेंगी Box Office Queen, इन 8 फिल्मों से मचाएंगी धमाल
फिल्म का बजट हाई
अगर फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिलता है तो फिल्म के अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बनने की पूरी संभावना है। यह फिल्म सुकुमार ने डायरेक्ट की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'पुष्पा 2' 500 करोड़ रुपए के बजट में बनी सबसे महंगी फिल्मों में से एक है।
Pushpa 2 : The Rule की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानिए कब होगी रिलीज
फिल्म की ये है स्टारकास्ट
इस एक्शन ड्रामा में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। जगदीश प्रताप भंडारी, जगपति बाबू, प्रकाश राज, अनसूया भारद्वाज, राव रमेश और कई अन्य बड़े कलाकार फिल्म का हिस्सा हैं। मैत्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा निर्मित, फिल्म की तकनीकी टीम में सिनेमैटोग्राफर मिरोस्लाव कुबा ब्रोजेक, संपादक नवीन नूली और संगीतकार देवी श्री प्रसाद शामिल हैं।
FAQ
- 'पुष्पा 2: द रूल' कब रिलीज हो रही है?
फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' 5 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, इसके प्रीमियर शो 4 दिसंबर को 9:30 बजे से शुरू होंगे, और बाकी जगहों पर 5 दिसंबर की सुबह 4 बजे से पहले शो होंगे। - फिल्म का रन टाइम कितना है?
फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 20 मिनट बताया गया है, जो इसे एक लंबी फिल्म बनाता है। - फिल्म का बजट कितना है?
'पुष्पा 2' का बजट करीब 500 करोड़ रुपए के आसपास बताया जा रहा है, जिससे यह अब तक की सबसे महंगी तेलुगु फिल्मों में से एक बन गई है। - फिल्म में कौन-कौन से कलाकार हैं?
फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना, फहद फासिल मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, जगदीश प्रताप बंडारी, जगपति बाबू, प्रकाश राज, अनसूया भारद्वाज, राव रमेश जैसे बड़े कलाकार भी इसमें नजर आएंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक