Raksha Bandhan Movies: OTT और यूट्यूब पर देखें भाई-बहन के बॉन्ड पर बनी ये फिल्में

Kaushiki | Aug 22, 2026, 15:10 IST
Raksha Bandhan Movies
रक्षाबंधन 2026 के खास मौके पर फैमिली के साथ घर बैठे बॉलीवुड की 7 बेहतरीन फिल्में देख सकते हैं। ये एवरग्रीन और नई फिल्में OTT प्लेटफॉर्म्स व यूट्यूब पर आसानी से मिल जाएंगी। इनमें भाई-बहन के प्यार और इमोशन की खूबसूरत कहानियां दिखाई गई हैं।

Raksha Bandhan Movies: रक्षाबंधन का त्योहार खुशियों, प्यार और थोड़े मीठे झगड़ों का सिंबल होता है। इस साल 28 अगस्त 2026 को ये फेस्टिवल मनाया जाएगा। त्योहारों में जब पूरा परिवार एक साथ इकट्ठा होता है, तो सिनेमा देखने का मजा ही कुछ और होता है। ऐसे में आज के युवाओं (Gen Z) को पुरानी बोरिंग कहानियों के बजाय रियल और टचिंग कहानियां ज्यादा पसंद आती हैं।



बॉलीवुड ने समय-समय पर भाई-बहन के इस प्योर रिश्ते पर बहुत ही लाजवाब फिल्में बनाई हैं। इनमें हंसी भी है, रोना भी है और ढेर सारा ड्रामा भी मौजूद है। तो अगर आप इस रक्षाबंधन पर बाहर जाने के बजाय घर पर ही चिल करना चाहते हैं, तो यह लिस्ट आपके लिए परफेक्ट है।



आप अपने भाई या बहन के साथ पॉपकॉर्न लेकर OTT और यूट्यूब पर ये फिल्में आराम से स्ट्रीम कर सकते हैं। इनमें से कई फिल्में तो पूरी तरह से फ्री में देखने के लिए मिल जाएंगी। आइए IMDb और क्रिटिक्स की रेटिंग से इस रक्षाबंधन जानें कुछ ऐसे ही शानदार फिल्मों के बारे में, जो आपके त्योहार का मजा दोगुना कर देंगी।



Iqbal (2005) - Superhit Hindi Motivational Movie | Shreyas Talpade, Naseeruddin Shah, Shweta Basu


इकबाल (2005)

  • IMDb Rating: 8.1/10

ये एक डेफ-म्यूट लड़के इकबाल की कहानी है, जो देश के लिए क्रिकेट खेलना चाहता है। उसकी छोटी बहन उसका सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम बनती है और हर कदम पर मदद करती है। इंस्पिरेशन से भरी ये मास्टरपीस फिल्म यूट्यूब पर बिल्कुल फ्री में अवेलेबल है।



Bajrangi Bhaijaan Full Movie HD | Salman Khan | Kareena Kapoor | Harshaali Malhotra | Review & Fact


बजरंगी भाईजान (2015)

  • IMDb Rating: 8.1/10

भले ही इसमें सगे भाई-बहन का रिश्ता न हो, लेकिन पवन और मुन्नी का बॉन्ड किसी खून के रिश्ते से कम नहीं है। सलमान खान की यह सुपरहिट फिल्म दिल को छू लेने वाली मासूमियत से भरी है। ये पूरी फैमिली के साथ देखने के लिए Disney+ Hotstar पर मौजूद है।



85142e02-11e


सरबजीत (2016)

  • IMDb Rating: 7.3/10

ये एक बहन के संघर्ष की सच्ची और बहुत ही भावुक कहानी है। रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय की एक्टिंग आपका दिल छू लेगी। दलबीर कौर अपने भाई को जेल से छुड़ाने के लिए पूरी जिंदगी लगा देती है। ये फिल्म आप Prime Video पर स्ट्रीम कर सकते हैं।



Dil Dhadakne Do (2015) - IMDb


दिल धड़कने दो (2015)

  • IMDb Rating: 7.0/10

रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा का यह भाई-बहन का रोल हर Gen-Z को बहुत पसंद आ सकता है। दोनों एक-दूसरे के सीक्रेट्स छुपाते हैं और हर मुश्किल में साथ खड़े रहते हैं। ये मॉडर्न फैमिली ड्रामा आप Netflix पर पूरी फैमिली के साथ देख सकते हैं।



रक्षा बन्धन (2022) - IMDb


रक्षाबंधन (2022)

  • IMDb Rating: 6.4/10

अक्षय कुमार की ये फिल्म एक बड़े भाई की कहानी है। वो अपनी चार बहनों की शादी की जिम्मेदारी अकेले उठाता है। इस फिल्म में हंसी के साथ बहुत ही भावुक कर देने वाले सीन हैं। ये फिल्म आप Zee5 ऐप पर आसानी से देख सकते हैं।



Prime Video: Kroadh


क्रोध (1990)

  • IMDb Rating: 6.2/10

संजय दत्त और सनी देओल की ये एक्शन-ड्रामा फिल्म पांच बहनों और भाइयों के रिश्ते पर बनी है। भाई अपनी बहनों की खुशी और सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक गुजर जाते हैं। ये 90 के दशक की मसाला एंटरटेनर फिल्म यूट्यूब पर फ्री में देखने को मिल जाएगी।



Resham Ki Dori Full Movie ( रेशम की डोरी ) | Raksha Bandhan Movie | Dharmendra, Saira Banu


रेशम की डोरी (1974)

  • IMDb Rating: 5.6/10

अगर आपको क्लासिक पुरानी फिल्में पसंद हैं, तो ये एवरग्रीन फिल्म आपके लिए बेस्ट है। धर्मेंद्र और कुमुद चोभानी की यह कहानी भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को दर्शाती है। इसका मशहूर गाना बहना ने भाई की कलाई से आज भी हर घर में गूंजता है, जिसे यूट्यूब पर देख सकते हैं।



ये खबरें भी पढ़ें...



August Movies: टॉक्सिक से लेकर आवारापन 2 तक, अगस्त में लगेगा फिल्मों का मेला



दीवाली पर नहीं, तो फिर कब रिलीज होगी रणबीर-यश की फिल्म रामायण, आया बड़ा अपडेट



Independence Day Movies: 15 अगस्त पर OTT पर देखें ये 7 सुपरहिट देशभक्ति फिल्में



Food Tourism Trend: अब नजारों के लिए नहीं, स्वाद के लिए घूम रहे Gen Z



Tags:
  • यूट्यूब
  • रक्षाबंधन
  • बॉलीवुड
  • अक्षय कुमार
  • imdb
  • बजरंगी भाईजान
  • संजय दत्त
  • netflix
  • OTT
  • zee5
  • disney+ hotstar
  • GEN-Z