आज भोपाल के भेल दशहरा मैदान में Peddi Movie का मेगा शो, राम चरण, जाह्नवी और रहमान का दिखेगा क्रेज
Peddi Movie: साउथ के सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी नई फिल्म पेद्दी को लेकर सुर्खियों में हैं। ये फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म के मेकर्स इसका बहुत बड़े लेवल पर प्रमोशन कर रहे हैं। इसी सिलसिले में आज (23 मई) भोपाल के भेल (BHEL) दशहरा मैदान में एक बहुत बड़ा म्यूजिकल इवेंट होने जा रहा है।
इस ग्रैंड कंसर्ट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस इवेंट में कई बड़े सरप्राइज मिलने वाले हैं। इस शो का सबसे बड़ा अट्रैक्शन ऑस्कर विनर म्यूजिक डायरेक्टर AR Rahman होने वाले हैं। वे इस शाम भोपाल की जनता के सामने लाइव स्टेज परफॉर्मेंस देंगे।
भोपाल को चुनने की वजह
राम चरण ने बताया कि मध्य प्रदेश 'भारत का दिल' है, जहां के लोगों को पारंपरिक खेलों और कुश्ती से बहुत प्यार है। यही वजह है कि कुश्ती पर बेस्ड इस फिल्म के मेगा प्रमोशन की शुरुआत 'पेद्दी' की टीम भोपाल से कर रही है।
इस ग्रैंड इवेंट में ऑस्कर विनर ए.आर. रहमान की लाइव परफॉर्मेंस देखने और मेगास्टार राम चरण की एक झलक पाने के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज और उत्साह है।
फिल्म पेद्दी का बजट कितना है
डायरेक्टर बुची बाबू सना के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का बजट बहुत भारी-भरकम है। इस फिल्म को बनाने में लगभग 300 से 350 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये इस साल की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है।
फिल्म के लिए लीड एक्टर साउथ फिल्म इंडस्ट्री केराम चरण (Ram Charan) ने भी मोटी फीस वसूली है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने इस रोल के लिए करीब 100 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं। फिल्म में उनके अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (janhvi kapoor)मेन रोल निभा रही हैं।
फिल्म का तेलुगु ट्रेलर सोशल मीडिया पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है। इसे अब तक 101 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ट्रेलर को मिल रहे रिस्पॉन्स से मेकर्स काफी खुश नजर आ रहे हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस म्यूजिकल इवेंट को शानदार बनाने के लिए मेकर्स इस शो के लिए मुंबई से स्पेशल म्यूजिक इक्विपमेंट्स मंगवा रहे हैं। इन हाई-टेक सामानों की कुल कीमत करीब 150 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
हिंदी ट्रेलर में भोजपुरी मिक्स का डबिंग
फिल्म का हिंदी ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स का कहना है कि इसके डायलॉग्स में भोजपुरी भाषा का बहुत ज्यादा असर दिख रहा है। जैसे फिल्म में एक डायलॉग है खेलय हमरा घमंड है।
ट्रेलर की इस डबिंग को लेकर कुछ लोग सोशल मीडिया पर मजे भी ले रहे हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये मेकर्स की कोई गलती नहीं बल्कि सोची-समझी रणनीति है।
मेकर्स का असली टारगेट उत्तर प्रदेश और बिहार की वह मास ऑडियंस है जो सिंगल स्क्रीन थिएटर्स में फिल्में देखती है। छोटे शहरों और कस्बों के ऑडियंस को ये देसी अंदाज बहुत पसंद आता है।
साउथ फिल्मों के लिए हिंदी डबिंग का बाजार कितना मजबूत है
साउथ की फिल्मों का हिंदी डब वर्जन हमेशा से टीवी और यूट्यूब पर सुपरहिट रहा है। 2000 के दशक में जब बॉलीवुड ने शहरी कहानियां बनाना शुरू किया तब सिंगल स्क्रीन के दर्शक साउथ की तरफ मुड़ गए। एक्शन और दमदार डायलॉग्स वाली इन फिल्मों ने खूब पैसे कमाए।
गोल्डमाइन्स टेलीफिल्म्स जैसी कंपनियों ने इस मौके का सबसे पहले फायदा उठाया था। उन्होंने साउथ की फिल्मों को हिंदी और लोकल टच के साथ डब करके टीवी चैनलों को बेचना शुरू किया। इन फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।
इसका सबसे बड़ा एग्जाम्पल ब्लॉकबस्टर फिल्म केजीएफ (KGF) का भोजपुरी डब वर्जन है। यूट्यूब पर इसके भोजपुरी वर्जन को 850 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं। इसी बाजार को ध्यान में रखकर पेद्दी के मेकर्स ने भी अपनी फिल्म में भोजपुरी टच दिया है।
ये खबरें भी पढ़ें..
Box Office पर किस फिल्म का रहा जलवा, जानिए किसने कमाए कितने करोड़
Drishyam 3: एडवांस बुकिंग से लेकर रनटाइम तक, जानें मोहनलाल की फिल्म हर डिटेल
एमपी की सबसे खूबसूरत आईपीएस सिमाला प्रसाद बनी लेडी संघम, फिल्मों में दिखाएंगी जल्वा
पहले से भी ज्यादा डरावनी है आनंद पंडित की Haunted 3D, जानें फिल्म की रिलीज डेट