रणबीर कपूर की फिल्म रामायण ने रचा इतिहास! 10 दिनों में 1200 करोड़ पार, भारत में 819 करोड़ रुपए का कलेक्शन

Sandeep Kumar | Published:
रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की कमाई में 10वें दिन 51.6 प्रतिशत का उछाल दर्ज किया गया।
Ranbir Kapoor's Ramayana Creates History - Rs 1228 Crore Worldwide In 10 Days, Rs 819 Crore In India, Breaks Jawan And KGF 2 Records
बॉक्स ऑफिस पर रणबीर कपूर की रामायण पार्ट 1 का ऐसा जलवा देखने को मिल रहा है कि एक के बाद एक बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड टूट रहे हैं। महज 10 दिनों में फिल्म ने दुनियाभर में 1228 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन कर तहलका मचा दिया है। भारत में भी फिल्म की ग्रॉस कमाई 819.50 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि रामायण ने शाहरुख खान की जवान और यश की KGF 2 को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।



भारतीय फिल्मों में 7वें नंबर पर पहुंची

‘रामायण’ ने कमाई के मामले में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। यह सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में सातवें स्थान पर पहुंच गई है। फिल्म ने शाहरुख खान की जवान और यश की KGF 2 का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। जवान ने दुनियाभर में 1160 करोड़ और KGF 2 ने 1215 करोड़ की कमाई की थी।



10वें दिन कमाई में 51.6% की बढ़ोतरी

फिल्म के Box Office Collection में 10वें दिन बड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली। दूसरे शुक्रवार यानी नौवें दिन फिल्म ने भारत में 48.10 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। वहीं, शनिवार यानी 10वें दिन यह कमाई बढ़कर 72.90 करोड़ हो गई। इस तरह एक दिन में फिल्म की कमाई 24.80 करोड़ बढ़ी। यह करीब 51.6% की बढ़ोतरी है।



भारत में 10 दिन में कितनी कमाई हुई?

फिल्म के Day Wise Collection पर नजर डालें तो पांचवें दिन इसकी सबसे ज्यादा कमाई हुई। उस दिन फिल्म ने भारत में 107.50 करोड़ का नेट और 128.70 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था।



दिनइंडिया नेटइंडिया ग्रॉस
पहला दिन64.85 करोड़77.50 करोड़
दूसरा दिन48.05 करोड़57.30 करोड़
तीसरा दिन69.80 करोड़83.45 करोड़
चौथा दिन56.15 करोड़66.95 करोड़
पांचवां दिन107.50 करोड़128.70 करोड़
छठा दिन94.10 करोड़112.60 करोड़
सातवां दिन70.65 करोड़84.55 करोड़
आठवां दिन53.50 करोड़64 करोड़
नौवां दिन48.10 करोड़57.45 करोड़
दसवां दिन87 करोड़
कुल685.60 करोड़819.50 करोड़

दृश्यम 3 और जेलर 2 को भी पीछे छोड़ा

‘रामायण’ ने पहले वीकेंड में ही साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का स्थान हासिल कर लिया था। फिल्म ने दृश्यम 3, जेलर 2 और हनुमान अंश के कुल कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।



रणबीर कपूर की पहली 1000 करोड़ कमाने वाली फिल्म

रामायण रणबीर कपूर के करियर की पहली फिल्म बन गई है, जिसने दुनियाभर में 1,000 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। इससे पहले उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में एनिमल शामिल थी। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल ने दुनियाभर में 917 करोड़ का कलेक्शन किया था।



हिट होने के लिए रामायण को कमाने होंगे 2800 करोड़

फिल्म ने भले ही 1228 करोड़ का Worldwide Collection कर लिया हो, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक, इसे अभी हिट कहना जल्दबाजी होगी। फिल्म और ट्रेड एक्सपर्ट सुमित कडेल ने मीडिया को बताया कि किसी फिल्म के हिट या फ्लॉप होने का फैसला उसके डिस्ट्रीब्यूटर शेयर के आधार पर होता है।



फिल्म के निर्माताओं ने हाईकोर्ट में इसका आधिकारिक बजट 2000 करोड़ बताया है। सुमित कडेल के अनुसार, इस बजट को देखते हुए रामायण को हिट होने के लिए हिंदी में कम से कम 1100 करोड़ और दुनियाभर में 2800 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। यानी फिल्म ने कमाई के कई बड़े रिकॉर्ड जरूर तोड़े हैं, लेकिन ट्रेड एक्सपर्ट के बताए आंकड़े तक पहुंचने के बाद ही इसे हिट माना जा सकेगा।

Tags:
  • रामायण पार्ट 1
  • रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
  • रामायण फिल्म
  • रणबीर कपूर रामायण 1000 करोड़
  • Ramayana collection
  • रणबीर कपूर की फिल्म
  • धुरंधर-2
  • Ramayana Part 1