रश्मि देसाई की संघर्षपूर्ण यात्रा: 20 रुपए में किया गुजारा, आज मना रहीं 39वां जन्मदिन

Ravi Singh | Feb 13, 2025, 11:56 IST
Rashmi Desai Birthday
एक्ट्रेस रश्मि देसाई को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। रश्मि ने सीरियल उतरन में तपस्या का किरदार निभाकर सभी के दिलों में खास जगह बनाई थी। आपको बता दें, रश्मि दासी अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ में भी काफी मशहूर हैं।

Rashmi Desai Birthday : टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली रश्मि देसाई का आज जन्मदिन है। 13 फरवरी को रश्मि अपना 39वां जन्मदिन मना रही हैं। रश्मि देसाई ने बहुत ही कम समय में इंडस्ट्री में शोहरत की बुलंदियों को छू लिया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी सफलता के पीछे कितनी मुश्किलें और संघर्ष छिपे हैं? रश्मि देसाई का जीवन काफी प्रेरणादायक रहा है। एक समय ऐसा था जब वह एक-एक दाने के लिए दूसरों पर निर्भर थीं, उनके पास रहने के लिए घर नहीं था और पेट पालने के लिए पैसे नहीं थे। लेकिन आज रश्मि ने अपनी मेहनत और लगन से खुद को सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है।



करियर की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा से

रश्मि ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा से की थी, जहां उन्होंने अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया। इसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा और सीरियल 'उतरन' से घर-घर में मशहूर हो गईं। इस शो ने उन्हें खूब लोकप्रियता दिलाई, लेकिन उनके लिए ये राह आसान नहीं थी। एक वक्त ऐसा भी था जब रश्मि के पास खाने के लिए पैसे नहीं थे और उनकी जिंदगी संघर्ष से भरी थी।



af324052-bc8


रश्मि पर करोड़ों का कर्ज

रश्मि देसाई ने एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल वक्त के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि एक वक्त ऐसा भी था जब उन्होंने नया घर खरीदा था, लेकिन टीवी शो अचानक खत्म होने के बाद वह पूरी तरह कर्ज में डूब गई थीं। रश्मि पर 2.5 करोड़ और 3.5 करोड़ का कर्ज था।



रश्मि देसाई की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in Hindi - Zee News Hindi


20 रुपए में किया गुजारा

रश्मि ने बताया कि एक वक्त ऐसा भी था जब उन्हें लगता था कि उनकी जिंदगी ठीक है, लेकिन अचानक शो बंद हो गया और उन्हें कई तरह की परेशानियां होने लगीं। वह कई दिनों तक अपनी ऑडी A6 कार में सोती रहीं और अपना सारा सामान मैनेजर के घर पर रखती रहीं। यह उनका सबसे मुश्किल वक्त था। रश्मि ने इस दौरान 20 रुपए में गुजारा किया, जो उनके लिए काफी मुश्किल था।



परिवार से बढ़ी दूरियां

रश्मि की निजी जिंदगी में भी कई उतार-चढ़ाव आए। उनका तलाक हो गया, जिसकी वजह से उनके और उनके परिवार से भी दूरियां बढ़ गईं। लेकिन रश्मि ने इन सभी मुश्किलों का सामना किया और खुद को संभाला। यही वजह है कि आज वह एक सफल और आत्मनिर्भर महिला हैं, जिनकी गिनती टीवी इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में होती है।



9dd06783-564


जिंदगी में बड़ा टर्निंग पॉइंट

रश्मि ने एक और घटना का जिक्र किया जो उनकी जिंदगी में बड़ा टर्निंग पॉइंट बन गई। उन्होंने बताया कि एक बार एक आदमी ने उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया लेकिन वहां कोई और नहीं था। उस आदमी ने रश्मि को बेहोश करने की कोशिश की और उसका फायदा उठाने की योजना बनाई। लेकिन रश्मि ने उस स्थिति से बाहर निकलने के लिए कड़ी मेहनत की और पूरी बात अपनी मां को बताई। अगले दिन उनकी मां ने उस आदमी को जोरदार थप्पड़ मारा।



thesootr links

Tags:
  • entertainment news
  • birthday
  • रश्मि
  • रश्मि देसाई