सलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का बदला नाम, अब इस टाइटल से मचेगा शोर
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी फिल्मों के चलते हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी आने वाली वॉर ड्रामा मूवी बैटल ऑफ गलवान का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल अब इस फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मेकर्स ने सोमवार 16 मार्च को फिल्म का नाम बदलते हुए नए टाइटल का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है।
अब मातृभूमि के नाम से दहाड़ेंगे भाईजान
सलमान खान ने अपनी इस चर्चित फिल्म का नाम बदलकर अब मातृभूमि: में वॉर रेस्ट इन पीस रख दिया है। मेकर्स ने इस नए टाइटल के साथ एक बेहद दमदार पोस्टर भी जारी किया है। यह नया नाम न सिर्फ फिल्म की कहानी को नया आयाम दे रहा है, बल्कि आज के वैश्विक हालातों को देखते हुए एक बहुत ही जरूरी संदेश भी दे रहा है।
आखिर क्यों बदलना पड़ा फिल्म का टाइटल?
अक्सर देखा गया है कि ऐतिहासिक या संवेदनशील विषयों पर बनी फिल्मों के नामों को लेकर विवाद खड़ा हो जाता है। सूत्रों की मानें तो बैटल ऑफ गलवान के ओरिजिनल टाइटल को लेकर कुछ विवाद उठ रहे थे।
फिल्म की रिलीज में भविष्य में कोई कानूनी या सामाजिक रुकावट न आए, इसे ध्यान में रखते हुए मेकर्स ने समझदारी दिखाई और नाम बदलने का फैसला लिया। यह कदम फिल्म को सुरक्षित तरीके से सिनेमाघरों तक पहुंचाने के लिए उठाया गया है।
टैगलाइन में छिपा है शांति का गहरा संदेश
फिल्म के नए टाइटल मातृभूमि के साथ जुड़ी टैगलाइन मे वॉर रेस्ट इन पीस सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। यह टैगलाइन सिर्फ युद्ध की बात नहीं करती, बल्कि दुनिया में शांति की अहमियत को दर्शाती है। हालांकि यह फिल्म गलवान घाटी की वास्तविक और ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है, लेकिन इसका नया संदेश रणभूमि की सीमाओं को पार कर पूरी मानवता के लिए एक बड़ी बात कहता है।
ये खबरें भी पढ़ें...
प्रियंका चोपड़ा फिर बनेंगी ऑस्कर की प्रेजेंटर, जानें भारत में कहां और कैसे देखें 98th Oscar Ceremony
Dhurandhar 2: सेंसर बोर्ड ने फिल्म को दी A रेटिंग, जानें फिल्म का रनटाइम बॉक्स ऑफिस
सिलेंडर की अफवाहों के बीच ये फिल्मी मीम्स आपको हंसने पर कर देंगे मजबूर
ऑस्कर 2026: एंडरसन की फिल्म वन बैटल आफ्टर अनदर का चला एकतरफा जादू, जीते 6 अवॉर्ड्स