Sanjay Dutt पहुंचे महाकाल के दरबार, भस्म आरती में हुए शामिल, देखें तस्वीरें

Aman Vaishnav | Sept 25, 2025, 12:56 IST
1 / 6
संजय दत्त पहुंचे उज्जैन
Aman vaishnav (64)
Image credit : Aman Vaishnav
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त आज सुबह (25 सितंबर) उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और वहां विशेष पूजा अर्चना की। उनकी मंदिर यात्रा ने श्रद्धालुओं का ध्यान खींचा। यह उनका आध्यात्मिक दौरा था, जिसमें वे पूरी श्रद्धा से भगवान महाकाल के सामने थे।
2 / 6
संजय दत्त की मंदिर यात्रा
Aman vaishnav (62)
Image credit : Aman Vaishnav
कुछ लोग संजय दत्त की मंदिर यात्रा पर नाराजगी जाहिर कर रहे थे। उन्होंने इसे 1993 मुंबई धमाके से जोड़ा। सोशल मीडिया पर यह चर्चा का विषय बना।
3 / 6
दूध और जल का अर्पण
Aman vaishnav (65)
Image credit : Aman Vaishnav
पंडितों ने भगवान शिव की मूर्ति पर दूध और जल चढ़ाया, जो मंदिर में होने वाली एक पवित्र और महत्वपूर्ण पूजा का हिस्सा था। संजय दत्त इसे श्रद्धा भाव से देख रहे थे। यह दृश्य मंदिर के भक्तिमय माहौल को और भी गहरा कर रहा था।
4 / 6
भस्म आरती में लिया भाग
Aman vaishnav (62)
Image credit : Aman Vaishnav
sanjay dutt ने उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में सुबह की भस्म आरती में भाग लिया। इस दौरान वह भगवान महाकाल के सामने श्रद्धा से झुके और पूजा की। यह उनका गहरा आध्यात्मिक अनुभव था।
5 / 6
नंदी हॉल में संजय दत्त
Aman vaishnav (61)
Image credit : Aman Vaishnav
Bollywood स्टार संजय दत्त नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की पूजा में लीन थे। उन्होंने महाकाल की चादर ओढ़ रखी थी। वह पूरी श्रद्धा से आराधना कर रहे थे।
6 / 6
श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Aman vaishnav (63)
Image credit : Aman Vaishnav
संजय दत्त के दर्शन के दौरान महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग उन्हें देखने के लिए उत्साहित थे। मंदिर परिसर में एक अलग ही माहौल था।