संजय दत्त को क्यों मांगनी पड़ी महिला आयोग से माफी, 50 बच्चों की पढ़ाई का उठाएंगे खर्च
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी आने वाली कन्नड़ फिल्म केडी द डेविल को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म का एक गाना सरके चुनर तेरी सरके हाल ही में रिलीज हुआ था, जिस पर अश्लीलता को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया।
इस मामले ने इतना तूल पकड़ा कि राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को हस्तक्षेप करना पड़ा। सोमवार, 27 अप्रैल को इस विवाद के सिलसिले में संजय दत्त आयोग के सामने पेश हुए और अपनी सफाई पेश की।
NCW के सामने पेशी और मुन्नाभाई की माफी
संजय दत्त दिल्ली स्थित महिला आयोग के ऑफिस में व्यक्तिगत रूप से पेश हुए। न्यूज चैनल्स से सामने आए वीडियो में अभिनेता आयोग के दफ्तर पहुंचते नजर आए।
गाने के बोल महिलाओं की गरिमा के खिलाफ होने के कारण आयोग ने उन्हें समन जारी किया था। पूछताछ के दौरान संजय दत्त ने स्वीकार किया कि उन्हें गाने के हिंदी लिरिक्स की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आयोग के सामने विनम्रतापूर्वक माफी मांगी और जांच में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
50 बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाएंगे मुन्नाभाई
संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने केवल माफी ही नहीं मांगी, बल्कि एक पॉजिटिव कदम भी उठाया। खबरों के मुताबिक, उन्होंने पछतावे के तौर पर 50 आदिवासी बच्चों की शिक्षा का पूरा खर्च उठाने का जिम्मा लिया है।
अभिनेता के इस फैसले की सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। उन्होंने आयोग को भरोसा दिलाया कि भविष्य में वे ऐसी किसी भी कांटेंट का हिस्सा नहीं बनेंगे जिससे समाज में नेगेटिव इम्पैक्ट पड़े।
नोरा फतेही ने भी दी सफाई
इस गाने में संजय दत्त के साथ डांस करने वाली एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) भी विवादों में हैं। उन्होंने अपनी सफाई में कहा कि यह गाना तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट हुआ था।
नोरा का दावा है कि उन्हें हिंदी बोल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। यहां तक कि उन्होंने प्रोडूसर्स पर आरोप लगाया कि उनकी अनुमति के बिना उनके विजुअल्स को एआई तकनीक के जरिए इन विवादित बोलों के साथ जोड़ दिया गया।
निर्माताओं ने भी मानी अपनी गलती
इससे पहले 6 अप्रैल को फिल्म के डायरेक्टर प्रेम, गीतकार रकीब आलम और केवीएन प्रोडक्शंस के प्रतिनिधियों को भी आयोग के सामने पेश होना पड़ा था।
इन सभी ने लिखित में माफीनामा दिया और माना कि गाने के बोलों से महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है। महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने स्पष्ट किया कि मनोरंजन के नाम पर महिलाओं की गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता।
कब रिलीज होगी फिल्म केडी द डेविल?
विवादों के बीच फैंस को संजय दत्त की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। केडी द डेविल 30 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
इस फिल्म में संजय दत्त एक विलेन के रूप में नजर आएंगे, जबकि ध्रुव सरजा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन प्रेम ने किया है और यह बड़े बजट की कन्नड़ फिल्म है जिसे देशभर में कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।
ये खबरें भी पढ़ें...
SRK Upcoming Movies: आ रही है शाहरुख की 5 फिल्में, जो हिला देंगी बॉक्स ऑफिस का हर रिकॉर्ड
पहले से भी ज्यादा डरावनी है आनंद पंडित की Haunted 3D, जानें फिल्म की रिलीज डेट
Bhooth Bangla Collection: अक्षय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, दो दिनों में 60 करोड़ पार
रितेश या संजय दत्त, जानें Raja Shivaji फिल्म में किसने वसूली सबसे तगड़ी फीस