श्रेयस तलपड़े ने किया निधन की खबरों पर रिएक्ट, कहा प्लीज बंद करो ऐसा मजाक

Dolly patil | Aug 20, 2024, 16:51 IST
w34t5
श्रेयस तलपड़े ने बताया कि उनकी मौत को लेकर उड़ रही खबरें झूठी हैं। वो स्वस्थ और खुश हैं। इसी के साथ उन्होंने ट्रोल्स से सिंपल रिक्वेस्ट की है उन्होंने कहा कि- प्लीज बंद करो ऐसा मजाक किसी के साथ मत करो...

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े को लेकर इतने समय से एक शॉकिंग खबर सुनने को मिल रही थी। दरअसल इंटरनेट पर वायरल खबरों में दावा किया जा रहा था कि श्रेयस का निधन हो गया है। इसी के साथ तलपड़े ने इन झूठी अफवाहों पर रिएक्ट किया है।



तलपड़े ने क्या कहा

अपने निधन की खबरों को अफवाह बताते हुए श्रेयस ने इंस्टाग्राम पर लंबा सा एक पोस्ट किया है। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि वो जिंदा है।



ers


पोस्ट में क्या लिखा है

पोस्ट करते हुए तलपड़े ने लिखा कि मैं सभी को ये आश्वासन देना चाहता हूं कि मैं जिंदा हूं, खुश और हेल्दी हूं। मुझे एक पोस्ट के बारे में पता चला जिसमें दावा था कि मैं मर चुका हूं। मैं जानता हूं मजाक अपनी जगह है।



लेकिन जब इसका गलत इस्तेमाल होता है तब ये सचमुच में नुकसान भी पहुंचाता है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि किसी ने इसे बतौर जोक शुरू किया होगा पर अब इससे अनावश्यक परेशानी पैदा हो रही है जो लोग खासतौर पर मेरे परिवार वाले, जिन्हें मेरी परवाह है, उनके इमोशंस के साथ ये खिलवाड़ है।



rdyhth


बेटी रहती है हेल्थ को लेकर परेशान

अपनीइंस्टाग्रामपोस्ट में श्रेयर ने आगे बताया कि मेरी छोटी बेटी, जो हर दिन स्कूल जाती है, वो पहले से मेरी हेल्थ को लेकर परेशान रहती है, वो मुझसे लगातार सवाल करती है। मेरी हेल्थ को लेकर आश्वासन मांगती है।



5r7h


इस गलत खबर ने उसके डर को और बढ़ा दिया है। वे अपने स्कूल टीचर्स और दोस्तों से और सवाल करने लगी है, जो लोग मेरी मौत को लेकर उड़ी खबर को और बढ़ावा दे रहे हैं मैं उन्हें रुकने को कहूंगा।



ट्रोल्स से की रिक्वेस्ट

इसी के साथश्रेयस तलपड़े ने ट्रोल्स सेरिक्वेस्ट की है उन्होंने ट्रोल्स से कहा कि प्लीज बंद करो। ऐसा मजाक किसी के साथ मत करो। मैं नहीं चाहता ऐसा कुछ कभी आपके साथ हो, इसलिए सेंसिटिव बनिए। दूसरों की फीलिंग्स को ठेस पहुंचाकर लाइक और व्यूज बटोरना ठीक नहीं है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Shreyas Talpade
  • श्रेयस तलपड़े
  • बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े
  • Bollywood actor Shreyas Talpade
  • Shreyas Talpade instagram post