Sonakshi Zaheer Wedding: सोनाक्षी बनी Mrs इकबाल, कपल की शादी की तस्वीरें आईं सामने
बॉलीवुड एक्ट्रेससोनाक्षी सिन्हाने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंडजहीर इकबालके साथ शादी कर ली है। इस कपल नेरविवार यानी23 जून को कोर्ट मैरिज की है।
इसी के साथ सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की कुछ प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं।
इस कपल की शादी होते ही उनके तमाम चाहने वाले फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स बधाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी के बाद मुंबई के एक रेस्टोरेंट में वेडिंग रिसेप्शन भी दिया।
इस रिसेप्शन में उनके परिवारके लोग के अलावा करीबी दोस्त और बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सेलेब्स शामिल हुए थे।
कपल ने लिखा प्यारा पोस्ट
सोनाक्षी और जहीर (Sonakshi Sinha and zaheer iqbal )ने अपने- अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल काफी खुश नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों में सोनाक्षी सिन्हा ने साड़ी तो जहीर इकबाल ने कुर्ता पहना हुआ है। ये तस्वीर शेयर करते हुए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने लिखा कि
इसी दिन, सात साल पहले ( 23.06.2017 ) हमने एक-दूसरे की आंखों में प्यार देखा था और इसे हमेशा के लिए कायम रखने का फैसला किया था। आज उस प्यार ने उन तमाम चुनौतियों और जीत के दौरान हमें रास्ता दिखाया है और आज हमें इस पल तक लेकर आया है।
जहां आज दोनों के परिवारों और दोनों के ईश्वर की दुआओं के बाद हम पति-पत्नी बन गए हैं। सोनाक्षी और जहीर। 23.06.2024…..
शत्रुघ्न सिन्हा भी हैं खुश
सोनाक्षी और जहीर की शादी की चर्चाएं शुरू होने के बाद से ये खबरें भी आने लगी थीं कि शत्रुघ्न सिन्हा की फैमिली इस रिश्ते से खुश नहीं हैं। फिलहाल, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून को कोर्ट मैरिज करके इन अटकलों पर विराम लगा दिया है।
हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी की शादी को लेकर बयान दिया था कि शादी के घर में थोड़ा बहुत तनाव और टकराव होता है। लेकिन उसका समाधान हो चुका है। शत्रुघ्न सिन्हा अपनी पत्नी पूनम सिन्हा के साथ बेटी की शादी में शामिल हुए थे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक