ट्रोलिंग के डर से सोनाक्षी और ज़हीर को बंद करना पड़ा इंस्टाग्राम का कमेंट सेक्शन
ऐक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल ( Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal )ने 23 जून की शाम अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी कर ली है।
उनके घर पर हुए इस इवेंट की तस्वीरें भी शेयर की गई थी। इसमें लिखा था कि इस शादी में उन्होंने दोनों परिवारों और दोनों ईश्वरों से आशीर्वाद लिया। हालांकि,सोनाक्षी ने इस पोस्ट का कॉमेंट सेक्शन बंद रखा है और जहीर ने भी।
कमेंट सेक्शन बंद
दरअसल जब से उनकी शादी की बात पब्लिक डोमेन में आई है, उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। अंतर-धार्मिक विवाह के लिए ऊलजलूल बातें लिखी जा रही हैं।
इंस्टाग्राम पर शादी का पोस्ट डालने के बाद व्यक्ति को उम्मीद रहती है कि जान-पहचान वाले, दोस्त-साथी मुबारकबाद देंगे।
मगर शादी के पहले आए रिएक्शन की वजह से सोनाक्षी और ज़हीर ने कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया है। जिसके कारण अब न मुबारकबाद देने वाले बधाई दे पाएंगे, न गाली देने वाले गाली।
शत्रुघ्न सिन्हा रहे मौजूद
इस समारोह में सोनाक्षी के साथ उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी नजर आए। दरअसल हफ़्तों से अटकलें लगाई जा रही थीं कि वो इस शादी से खुश नहीं हैं और शादी में नहीं आएंगे।
लेकिन अब ये अटकलें सिर्फ़ अटकलों तक रह गई हैं। जब उनसे पूछा गया कि वो कैसा महसूस कर रहे हैं तो शत्रुघ्न सिन्हा ने मीडिया से कहा किये भी कोई पूछने की बात है? हर पिता इस पल का इंतजार करता है,
जब उसकी बेटी को उसके चुने हुए दूल्हे को सौंप दिया जाता है। मेरी बेटी ज़हीर के साथ सबसे ज़्यादा ख़ुश दिख रही है। उनकी जोड़ी सलामत रहे।
इसी के साथउन्होंने कहा कि 44 साल पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी पसंद की एक बहुत ही सफल, बहुत खूबसूरत, बहुत प्रतिभाशाली लड़की से शादी की थी, पूनम सिन्हा। अब सोनाक्षी की बारी है कि वो अपनी पसंद के लड़के से शादी करें।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक