एक्ट्रेस सोनाली सहगल प्रेग्नेंसी में कर रही गौमूत्र और पंचगव्य का सेवन

Ravi Singh | Nov 10, 2024, 23:41 IST
Sonali
अभिनेत्री सोनल सहगल मां बनने वाली हैं। सहगल ने सोशल मीडिया पर अपनी डाइट और डेली रूटीन के बारे में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि वह नौवें महीने में गाय के दूध, मूत्र और गोबर से बने घी का सेवन कर रही हैं।

एक्ट्रेस सोनाली सहगल मां बनने वाली हैं। उन्होंने कुछ समय पहले ही अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। अब वह प्रेग्नेंसी के आखिरी महीने में हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने खान-पान और डेली रूटीन के बारे में बताया। जहां उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह नौवें महीने में गाय के दूध, मूत्र और गोबर से बना घी खा रही हैं। उन्होंने इसके फायदों के बारे में भी लिखा। आइए आपको इस पोस्ट के बारे में बताते हैं,,,



प्रेग्नेंसी के बारे में की खुलकर बात

सोनाली सहगल वो एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में खुलकर बात की है। वो लगातार योगा की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रही हैं और सोशल मीडिया पर अपनी हर एक्टिविटी को बयां किया है। इस बीच उन्होंने खान-पान को लेकर भी बात की है। जहां उन्होंने घी के फायदे बताए हैं।



sonalisygal


सोनाली सहगल ने गिनाए फायदे

सोनाली सहगल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक फोटो शेयर की है। जहां उन्होंने हाथ में घी का डिब्बा पकड़ रखा है। इसके साथ ही वो पंचगव्य घी खा रही हैं। पंचगव्य का मतल है गाय का दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर का मिश्रण। इसके साथ ही सोनाली सहगल ने लिखा कि यह स्वाद में अच्छा नहीं होता। लेकिन इसके फायदे बहुत हैं। यह घी गाय के दूध, गोबर, घी और मूत्र से बनता है।' इसके साथ ही अगली पोस्ट में उन्होंने पंचगव्य का मतलब समझाया और इसके फायदे गिनाए। इसका सेवन करने से मानसिक और शारीरिक शक्ति अच्छी रहती है। इससे दिल से जुड़ी बीमारियां भी दूर होती हैं।



पोस्ट कर दी प्रेग्नेंसी की खबर

सोनाली सहगल ने 16 अगस्त को अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। एक बेहद प्यारी पोस्ट के साथ उन्होंने बताया कि वो मां बनने वाली हैं। उनकी डिलीवरी भी दिसंबर 2024 में होगी। सोनाली सहगल के पति का नाम अशेष सजनानी है, दोनों की शादी जून 2023 में हुई थी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • entertainment news
  • गौमूत्र
  • प्रेग्नेंसी
  • सोनाली सहगल
  • Sonnalli Sehgal