देवरा : खूंखार विलेन बनकर सबकी हेकड़ी निकालेंगे सैफ अली खान

Ravi Singh | Aug 16, 2024, 19:11 IST
Devra Saif Ali Khan Jr NTR
सैफ अली खान आज 54वां जन्मदिन माना रहे हैं। जन्मदिन को मौके पर अभिनेता ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। इन दिनों देवरा फिल्म को लेकर सैफ अली खान चर्चा हैं। फिल्म में उन्हें आप खलनायक के रूप में देख सकते हैं।

साउथ फिल्म देवरा सुर्खियों में बनी हुई है। फैंस को बेसब्री से फिल्म का इंतजार है। फिल्म में साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर मुख्य भुमिका में नजर आएंगे। बात अगर विलेन की करें तो विलेन के रोल में आपको बॉलीवुड के सुपरस्टार सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) नजर आने वाले हैं। देवरा फिल्म से अब सैफ अली खान का फर्स्ट लुक सामने आया। सैफ अली खान की एक झलक सामने आई जिसमें उनका किरदार भैरा बहुत ही दिलचस्प नजर आ रहा है।



दो तीव्र अवतारों में दिखेंगे सैफ

फिल्म देवरा ( Devara ) के निर्माताओं ने उनके किरदार भैरा की एक रोमांचक झलक दिखाई है। 52 सेकंड के एक्शन से भरपूर वीडियो में सैफ अली खान को दो तीव्र अवतारों में आप देख सकते हैं। फिल्म में खचाखच भरे कुश्ती के मैदान से लेकर घने जंगलों में लगातार पीछा करने तक, सैफ को प्रभावशाली दिखाया गया है।



जन्मदिन पर फैंस को तोहफा

सैफ अली खान आज 54वां जन्मदिन माना रहे हैं। जन्मदिन को मौके पर अभिनेता ने फैंस को बड़ा तोहफा दिया है। इन दिनों देवरा फिल्म को लेकर सैफ अली खान चर्चा हैं। फिल्म में उन्हें आप खलनायक के रूप में देख सकते हैं।



ये खबर भी पढ़ें...



70 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के विजेताओं का हुआ ऐलान,गुलमोहर को बेस्ट हिंदी फिल्म का मिला अवार्ड



साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रही जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर के लिए ये फिल्म खास होने वाली है क्योंकि फिल्म के जरिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करना चाहती हैं। देवरा बड़े पर्दे पर 27 सितंबर 2024 को रिलीज होने वाली है।



1 दिन में 25 मिलियन व्यू

देवरा फिल्म के गाने धीरे-धीरे में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के बीच की केमिस्ट्री देखने को मिली। इस सॉन्ग के रिलीज होने के 1 दिन में ही यह यूट्यूब पर फर्स्ट पोजीशन पर ट्रेंड कर गया था। देवरा फिल्म का गाना धीरे-धीरे में एक दिन में 25 मिलियन से ज्यादा व्यू आ चुके थे।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • Saif Ali Khan
  • सैफ अली खान
  • jhanvi kapoor
  • जान्हवी कपूर
  • जूनियर एनटीआर
  • देवरा 1
  • Devra 1
  • देवरा