इंटरनेट पर छाया फिल्म स्त्री 2 का टीजर, फैन्स बोले- ओ स्त्री जल्दी आना...

Deeksha Nandini Mehra | Jun 26, 2024, 12:27 IST
stree 2 teaser is out
राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी की फिल्म स्त्री 2 का टीजर आउट हो गया है। टीजर को देखने के बाद लोग मूवी के लिए सुपर एक्साइटेड हैं।

Teaser of Stree 2 is out : राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की सुपरहिट फिल्म स्त्री के पार्ट- 2 का टीजर फाइनली रिलीज हो गया है। इससे पहले इसे फिल्म 'मुंज्या' के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जा रहा था। मुंज्या, भेड़िया और स्त्री तीनों ही दिनेश विजान के हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा हैं। स्त्री- 2 के टीजर इंटरनेट पर छाया हुआ है। फैन्स ने इसे काफी पसंद किया है। आइए जानते हैं स्त्री 2 के टीजर पर क्या रहा पब्लिक रिएक्शन...।Stree 2 Teaser Release



टीजर की जमकर तारीफ


स्त्री- 2 के टीजर को लोगों द्वारा खूब प्यार दिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। मैडॉक फिल्म्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिल्म का टीजर पोस्ट करते हुए लिखा- इस बार चंदेरी में आजादी के दिन होगा आतंक। स्वतंत्रता दिवस यानि 15 अगस्त को लीजेंड वापस आ रहा है। हॉरर कॉमेडी मूवी | Horror Comedy Movie |



ये स्त्री सबकी फेवरेट..


फैन्स ने कमेंट कर लिखा - ओ स्त्री जल्दी आना...। कुछ ने लिखा आ गई स्त्री। एक यूजर ने लिखा- ये स्त्री हम सबकी फेवरेट है। ढेरों लोगों ने इस वीडियो को जल्दी यूट्यूब पर भी अपलोड करने की अपील की है। कई लोगों ने फिल्म की रिलीज के लिए इंतजार ना कर पाने और एक्साइटेड फील करने जैसी बातें लिखी हैं। Teaser of Stree 2 is out



क्या हैं टीजर में


फिल्म स्त्री 2 के टीजर की शुरुआत में चंदेरी के भीतर लगी स्त्री की एक विशालकाय मूर्ति दिखाई गई है। जिस पर लोग दूध चढ़ाते हैं और जिसके नीचे लिखा गया है- ओ स्त्री रक्षा करना।



टीजर में आगे दिखाया गया है कि राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी किसी चीज को हैरत से देख रहे हैं और कहते हैं- यह तो आ गई सच में...। फिल्म स्त्री 2 का टीजर |



चोटी से आगे बढ़ेगी कहानी


इसके आगे टीजर वीडियो में कई जम्प स्कैर सीन दिखाए गए हैं इस बीच श्रद्धा कपूर सीरियस एक्सप्रेशन्स देते नजर आईं। एक सीन में शहर के सभी मर्दों को एक घेरा बनाकर खड़ा होते दिखाया गया है।



इनके चारों तरफ श्रद्धा कपूर अपनी चोटी घुमाते हुए चक्कर लगा रही हैं। पहले पार्ट में श्रद्धा कपूर ही स्त्री की चोटी को साथ लेकर जाती है। इसके बाद Part 2 में कहानी आगे बढ़ेगी। फिल्म के टीजर को देखने के बाद लोग मूवी के लिए सुपर एक्साइटेड है। Rajkummar Rao | shraddha kapoor



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • shraddha kapoor
  • पंकज त्रिपाठी
  • Rajkummar Rao
  • फिल्म स्त्री 2 का टीजर
  • हॉरर कॉमेडी मूवी
  • Horror Comedy Movie
  • Stree 2 Teaser Release
  • Teaser of Stree 2 is out