UFF ! ये कंगना का बड़बोलापन, लोग बोले- जाओ जाकर शूटिंग ही करो

Pratibha ranaa | May 10, 2024, 09:02 IST
Kangana Ranaut
कंगना रनौत ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह और सांसद प्रतिभा सिंह पर खूब ताने बरसाए। उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा कि हिमाचल में जब आपदा आई थी तो मैं फिल्म की शूटिंग में बिजी थी। लेकिन यह दोनों मां बेटे कौन सी शूटिंग में व्यस्त थे।

BHOPAL. हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार कंगना रनौत ( Kangana Ranaut ) के लिए मुश्किलें बढ़ने वाली है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कह रहीं है कि हिमाचल में आपदा आई कि शूटिंग मे बिजी थी। वीडियो सामने आने के बाद लोग उन्हें खरी खोटी सुना रहे है और वापस शूटिंग में जाने की बात कह रहे है।



विक्रमादित्य-प्रतिभा पर साधा निशाना


दरअसल कंगना रनौत, मंडी लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर खूब प्रचार-प्रसार कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में शिमला जिले के ननखड़ी क्षेत्र का दौरा किया था। इस दौरान कंगना ने कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह और सांसद प्रतिभा सिंह पर खूब ताने बरसाए। उन्होंने इस पर बात करते हुए कहा कि हिमाचल में जब आपदा आई थी तो मैं फिल्म की शूटिंग में बिजी थी। लेकिन यह दोनों मां बेटे कौन सी शूटिंग में व्यस्त थे। अब इसका एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे है। ( Kangana Ranaut Troll )



बता दें, बॉलीवुड की क्वीन कही जाने वाली कंगना रनौत इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी की उम्मीदवार हैं। उन्हें हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से टिकट मिला है। मंडी में कंगना जोर शोर से प्रचार में जुटी हैं।



झूठी है फिल्मी की दुनियाः कंगना


कंगना ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्मों की एक झूठी सी दुनिया है। वहां अलग वातावरण बनाया जाता है। एक बबल बनाया जाता है लोगों को आकर्षित करने के लिए, लेकिन राजनीति एक वास्तविकता है। लोगों के साथ उनकी उम्मीदों पर खरा उतरना है, मैं नई हूं पब्लिक सर्विस में, बहुत कुछ सीखना है।



14 जून को आएगी कंगना की राजनीति से जुड़ी फिल्म


वर्कफ्रंट पर कंगना ने फिल्म क्वीन, थलाइवी, तनु वेड्स मनु, फैशन, मणिकर्णिका, गैंगस्टर जैसी फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीता है। उनकी अपकमिंग फिल्म इमरजेंसी है, इसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल प्ले किया है। ये मूवी इसी साल 14 जून को रिलीज होनी है।



Tags:
  • Kangana Ranaut
  • कंगना रनौत
  • Kangana Ranaut Troll