OTT Releases This Week: इस हफ्ते OTT पर आ रही हैं ये पांच नई फिल्में और सीरीज

Kaushiki | Sept 10, 2026, 14:00 IST
OTT Releases This Week
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर इस हफ्ते मनोरंजन का बड़ा धमाका होने जा रहा है। नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो, ZEE5 और जियोहॉटस्टार पर नई फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं। इनमें भुवन बाम, नीना गुप्ता और अरशद वारसी की फिल्में शामिल हैं।

OTT Releases This Week: अगर आप ओटीटी पर नई फिल्में और सीरीज देखने के शौकीन हैं। तो यह हफ्ता आपके लिए बेहद खास और मजेदार रहने वाला है। इस हफ्ते अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर मनोरंजन का बड़ा धमाका होने वाला है।



नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, ZEE5 और जियोहॉटस्टार पर पांच नई सीरीज आ रही हैं। इन फिल्मों और सीरीज में दर्शकों को हर तरह का स्वाद मिलेगा।



आपको सस्पेंस, क्राइम, थ्रिलर, रोमांस और कॉमेडी से भरे सीन्स देखने को मिलेंगे। सोशल मीडिया पर भी फैंस के बीच इन रिलीज को लेकर काफी क्रेज है। आप इन सभी शो को अपनी वीकेंड बिंज वॉच लिस्ट में जोड़ सकते हैं।



ओटीटी पर गदर काटने आ रही 'द रिवोल्यूशनरीज', किरदारों से उठा पर्दा, रिलीज डेट का हुआ ऐलान - India TV


द रिवोल्यूशनरीज

निखिल आडवाणी के डायरेक्शन में बनी सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' रिलीज के लिए तैयार है। यह सीरीज जल्द ही प्राइम वीडियो पर तहलका मचाने आ रही है। मेकर्स ने जब से इसका टीजर जारी किया है, फैंस बेहद खुश हैं। सोशल मीडिया पर इस सीरीज के टीजर की काफी तारीफ हो रही है।



यह ऐतिहासिक और थ्रिलर सीरीज 11 सितंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। सीरीज की स्टारकास्ट भी काफी ज्यादा मजबूत और दमदार है। इसमें भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा और गुरफतेह पीरजादा नजर आएंगे। अगर आप देशभक्ति और इतिहास पसंद करते हैं, तो इसे जरूर देखें।



OTT पर इस हफ्ते होगा 'घमासान', बैक-टू-बैक रिलीज होंगी धमाकेदार फिल्में और सीरीज, मिलेगा मनोरंजन का


घमासान

बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी और प्रतीक गांधी एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों स्टार्स की फिल्म 'घमासान' सीधे ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन बेहतरीन डायरेक्टर तिग्मांशु धूलिया ने किया है। फिल्म का टीजर आते ही फैंस के बीच हिट हो चुका है।



इस फिल्म को आप 11 सितंबर 2026 से ZEE5 पर आसानी से देख सकते हैं। फिल्म में आपको क्राइम, सस्पेंस और एक्शन से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे। दो बड़े कलाकारों की एक्टिंग इस फिल्म को और ज्यादा खास बनाती है। वीकेंड के लिए यह फिल्म एक परफेक्ट चॉइस साबित होगी।



Alibaba Aur 40 Bhoot | New OTT Series Review | BIG Secret Revealed | JioHotstar


अली बाबा और 40 भूत

अगर आपको हॉरर के साथ कॉमेडी देखना पसंद है, तो यह सीरीज आपके लिए है। 'अली बाबा और 40 भूत' सीरीज आपको डराने के साथ-साथ खूब हंसाएगी। इस शो में कॉमेडी और हॉरर का बहुत ही मजेदार मिक्स देखने को मिलेगा। फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।



यह सीरीज भी 11 सितंबर 2026 को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है। इस सीरीज की स्टारकास्ट में आशा नेगी लीड रोल में नजर आएंगी। उनके साथ विशाल वशिष्ठ भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाले हैं। अगर आप हल्का-फुल्का कंटेंट पसंद करते हैं, तो इसे लिस्ट में जोड़ लें।



Upcoming OTT Releases: प्राइम वीडियो से नेटफ्लिक्स तक, OTT पर रिलीज होने जा रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज


अ लव अदर दैन योर्स

कोरियन ड्रामा यानी के-ड्रामा के शौकीनों के लिए भी एक बड़ी खुशखबरी है। इस लिस्ट में एक बेहद खूबसूरत कोरियन रोमांटिक सीरीज शामिल है। इस सीरीज का नाम 'अ लव अदर दैन योर्स' रखा गया है। सोशल मीडिया पर इसका टीजर आते ही काफी वायरल हो गया था।



यह रोमांटिक कोरियन सीरीज 12 सितंबर 2026 को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। सीरीज में लव स्टोरी और इमोशन से भरे खूबसूरत मोमेंट्स देखने को मिलेंगे। वीकेंड पर पार्टनर के साथ देखने के लिए यह शो सबसे बेस्ट रहेगा। इसे आप आराम से बिंज वॉच कर सकते हैं। ओटीटी रिलीज इस हफ्ते ott releases this weekend



चुम्बक

मोस्ट अवेटेड फैमिली ड्रामा सीरीज 'चुम्बक' आखिरकार ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है। जब से मेकर्स ने इसका ऑफिशियल ट्रिलर रिलीज किया था, तभी से चर्चा थी। फैंस काफी समय से इस प्यारे परिवार की कहानी का इंतजार कर रहे थे। यह सीरीज 10 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है।



इस सीरीज में बॉलीवुड और टीवी के कई दिग्गज कलाकार एक साथ आए हैं। इसमें नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, अर्जुन बिजलानी और मानसी पारेख मेन रोल में हैं। इसके साथ ही सुमीत व्यास और हेली शाह भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाएंगे। यह शो पूरे परिवार के साथ देखने के लिए परफेक्ट है।



तो इस हफ्ते नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, ZEE5 और जियोहॉटस्टार पर रिलीज होने वाली ये 5 नई फिल्में और वेब सीरीज सस्पेंस, कॉमेडी, रोमांस और एक्शन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन हैं। वीकेंड बिंज-वॉच के लिए यह परफेक्ट ओटीटी वॉचलिस्ट साबित होगी, जिसे आप अपने मूड और पसंद के हिसाब से आसानी से स्ट्रीम कर सकते हैं।



ये खबरें भी पढ़ें...



क्या Hanuman Ansh Part 2 में दिखेगी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी?



धुरंधर के बाद रणवीर सिंह के करियर की सबसे महंगी फिल्म है प्रलय, नया लुक हुआ लीक



Drishyam 3 Trailer: क्या मोहनलाल की साउथ फिल्म से अलग होगी अजय देवगन की दृश्यम 3



एक साथ दिखी मिर्जापुर फिल्म की कास्ट, इंटरनेट पर फोटो वायरल



Tags:
  • नेटफ्लिक्स
  • ओटीटी रिलीज इस हफ्ते
  • zee5
  • अमेजन प्राइम वीडियो
  • ott releases this weekend
  • ओटीटी रिलीज
  • OTT Releases