Rashmika-Vijay Engagement: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने की गुपचुप सगाई, शादी की तारीख भी आई सामने
Aman Vaishnav | Oct 04, 2025, 10:37 IST
1 / 6
फैन्स में खुशी की लहरImage credit : Aman Vaishnav
सगाई की खबर सुनते ही फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है, हर कोई इस प्यारे कपल को लगातार शुभकामनाएं दे रहा है और उनके आने वाले जीवन के लिए उत्साहित है।
2 / 6
रिश्ते को छुपाकर रखाImage credit : Aman Vaishnav
रश्मिका और विजय ने अपने रिश्ते को कभी भी खुलकर पब्लिकली स्वीकार नहीं किया। वे हमेशा अपने रिश्ते को एक रहस्य की तरह रखते आए हैं, जिससे फैन्स की उत्सुकता और भी बढ़ती रही।
3 / 6
3 अक्टूबर को हुई सगाईImage credit : Aman Vaishnav
जानकारी के अनुसार 3 अक्टूबर को यह सगाई विजय देवरकोंडा के घर पर हुई। इस खास मौके पर सिर्फ दोनों के सबसे करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही मौजूद थे।
4 / 6
फरवरी में होगी शादीImage credit : Aman Vaishnav
शादी की तारीख भी पक्की हो चुकी है, यह कपल अगले साल फरवरी 2026 में सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे।
5 / 6
रश्मिका विजय की सगाईImage credit : Aman Vaishnav
साउथ के सबसे चहेते कपल VIjay Devarakonda और Rashmika Mandanna ने अपने फैन्स को बड़ी खुशखबरी दी है। इन दोनों सुपरस्टार्स ने चुपके से Engagement कर ली है।
6 / 6
फिल्मी सेट से हुई शुरुआतImage credit : Aman Vaishnav
विजय देवर और रश्मिका मंदाना की सबसे पहले 'गीता गोविंदम' में शानदार केमिस्ट्री दिखी, ( विजय और रश्मिका रिलेशनशिप में) और फिर 'डियर कॉमरेड' में काम करते-करते ही उनका रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़कर प्यार में बदल गया।