अक्षय की फिल्म Welcome To The Jungle ने कॉकटेल 2 को पछाड़ा, बनी चौथी बड़ी फिल्म

Kaushiki | Jul 03, 2026, 14:40 IST
Welcome To The Jungle
अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। रिलीज के 7वें दिन फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के करीब पहुंच गई है।

Welcome To The Jungle: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की नई फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। इस एक्शन-एडवेंचर कॉमेडी फिल्म का नाम 'वेलकम टू द जंगल' है। इस मल्टी स्टारर फिल्म को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं। अहमद खान के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म लोगों का खूब मनोरंजन कर रही है।



फिल्म को रिलीज हुए अब पूरा एक हफ्ता हो चुका है। कामकाजी दिनों में इसकी कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर देखी गई है। इसके बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पूरी मजबूती से टिकी हुई है। टिकट खिड़की पर इसका जलवा लगातार कायम है।



सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने 7वें दिन अच्छा कलेक्शन किया है। गुरुवार को इस फिल्म ने करीब 5.25 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही फिल्म अब 100 करोड़ के जादुई आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है।



Welcome To The Jungle


कॉकटेल 2 का रिकॉर्ड पूरी तरह टूटा

वेलकम टू द जंगल ने अपने पहले हफ्ते में कई बड़ी फिल्मों को पछाड़ दिया है। इस फिल्म ने शाहिद कपूर की दो हफ्ते पुरानी फिल्म कॉकटेल 2 को पीछे छोड़ दिया है। कॉकटेल 2 ने कुल 89.40 करोड़ रुपए कमाए थे।



अब अक्षय कुमार की फिल्म का कुल कलेक्शन 92.90 करोड़ रुपए हो चुका है। इस तरह यह फिल्म (box office collection) साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म की इस कामयाबी से मेकर्स बेहद खुश नजर आ रहे हैं।



इस साल (akshay kumar welcome 3)सबसे ज्यादा कमाई धुरंधर 2 ने की है। उसने 1149.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसके बाद बॉर्डर 2 और भूत बंगला का नंबर आता है। अब इस लिस्ट में वेलकम टू द जंगल भी शामिल हो गई है।



Welcome To The Jungle


फिल्म का पहले हफ्ते का पूरा रिपोर्ट कार्ड

फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन से ही अच्छी रफ्तार पकड़ी थी। पेड प्रीव्यू के जरिए फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपए बटोर लिए थे। इसके बाद पहले दिन फिल्म की ओपनिंग 15.25 करोड़ रुपए की रही थी।



दूसरे दिन फिल्म ने 20 करोड़ और तीसरे दिन 24.75 करोड़ रुपए जोड़े। चौथे दिन फिल्म ने 8.50 करोड़ की कमाई की थी। पांचवें दिन 9.25 करोड़ और छठे दिन 6.15 करोड़ रुपए का कलेक्शन हुआ था।



अब सातवें दिन की कमाई मिलाकर इसका टोटल कलेक्शन शानदार हो गया है। दर्शकों के अच्छे रिस्पॉन्स के कारण ही फिल्म इतना आगे बढ़ पाई है। क्रिटिक्स से भी इस फिल्म को ठीक-ठाक रिव्यू मिले थे।



सिनेमाघरों में ऑडियंस की मौजूदगी

गुरुवार को भी सिनेमाघरों में ऑडियंस की अच्छी भीड़ देखने को मिली। सुबह के शोज में फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग नौ प्रतिशत के करीब रही। दोपहर के शोज में ये ग्राफ बढ़कर 13 प्रतिशत तक पहुंच गया।



शाम के शोज में सबसे ज्यादा यानी 15 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज हुई। फिल्म में कुल 30 बड़े कलाकारों ने एक साथ काम किया है। सुनील शेट्टी, रवीना टंडन और दिशा पाटनी भी मेन रोल में हैं।



इसके अलावा राजपाल यादव, श्रेयस तलपड़े और जॉनी लीवर ने भी हंसाया है। परेश रावल और अरशद वारसी की कॉमेडी भी लोगों को बहुत पसंद आ रही है। यह साल 2007 में आई वेलकम फिल्म का तीसरा पार्ट है।



नए हफ्ते में मिलने वाली है कड़ी टक्कर

ये फिल्म दूसरे वीकेंड में आसानी से सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। हालांकि अब इस फिल्म के सामने एक नई और बड़ी चुनौती आने वाली है। सिनेमाघरों में आलिया भट्ट की नई एक्शन फिल्म अल्फा रिलीज हो रही है।



अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या अल्फा के आने से इसकी कमाई रुकेगी? या फिर अक्षय कुमार का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोलता रहेगा। फिलहाल वेलकम टू द जंगल की टीम अपनी इस सफलता का पूरा आनंद ले रही है।



ये खबरें भी पढ़ें...



यश की फिल्म टॉक्सिक का टीजर रिलीज, सोशल मीडिया पर फैन्स ने कहा क्रिंज



Alpha Trailer में दिखा आलिया का जबरदस्त कॉन्फिडेंस, इस दिन रिलीज होगी फिल्म



New OTT Releases: इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होंगी 14 धमाकेदार फिल्में और सीरीज



मुंबई फिल्म फेस्टिवल में छाई MP की 64 योगिनी मंदिर पर बनी डॉक्यूमेंट्री



Tags:
  • Akshay Kumar
  • अक्षय कुमार
  • बॉक्स ऑफिस
  • welcome
  • box office collection
  • welcome 3
  • akshay kumar welcome 3