नेशनल अवॉर्ड के बाद यामी गौतम का बड़ा फैसला! पति आदित्य धर संग हिमाचल में बसेंगी

Arohi Raj | Sootr Creatives | Oct 05, 2026, 19:47 IST
डायरेक्टर आदित्य धर के साथ मंडी के गोहर वाले हेरिटेज घर में एक्ट्रेस यामी गौतम शिफ्ट होंगी।
एक्ट्रेस यामी गौतम और डायरेक्टर आदित्य धर ने मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में बसेंगे। यह जानकारी फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के हवाले से सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, कपल लाइमलाइट से दूर शांत जिंदगी चाहता है। बता दें यामी को हाल ही में 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • यामी गौतम और आदित्य धर मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में बसेंगे।
  • दोनों मंडी जिले में अपने घर में रहेंगे।
  • फिल्मों के काम से मुंबई आना-जाना बना रहेगा।
  • 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में यामी को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

मुंबई छोड़ने का फैसला क्यों

रिपोर्ट के मुताबिक, कपल लाइमलाइट से दूर शांत जिंदगी चाहते हैं। इसी वजह से दोनों ने हिमाचल प्रदेश में रहने का फैसला लिया है। हालांकि, फिल्मों के काम के लिए उनका मुंबई आना-जाना बना रहेगा। यानी मुंबई से रिश्ता पूरी तरह नहीं टूटा है। बस रहने की जगह बदली है।



मुंबई में कहां रहते

कपल मुंबई के खार वेस्ट इलाके में रहता था। यह घर चित्रकार धुरंधर मार्ग पर है। डायरेक्टर आदित्य धर ने अपनी फिल्म धुरंधर के प्रमोशन में घर के पते का जिक्र भी किया था धुरंधर और धुरंधर 2 की सफलता के बाद इस घर को खरीदने की चर्चाएं थीं। लेकिन अब कपल ने हिमाचल को अपना स्थायी ठिकाना बना लिया है।



मंडी के गोहर का हेरिटेज घर

37 साल की यामी गौतम का जन्म हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुआ था। शादी से पहले उन्होंने मंडी के गोहर में घर खरीदा था। उनका 100 साल पुराना हेरिटेज 25 एकड़ जमीन में बना हुआ है। हेरिटेज घर यानी वह पुरानी इमारत, जो अपनी बनावट और इतिहास के लिए खास मानी जाती है।



यह घर लकड़ी और पत्थर से बना है। इसके आसपास बगीचे हैं। इनमें सेब, आलू, आलूबुखारा और अदरक उगाए जाते हैं।



इसी घर में हुई थी शादी

आदित्य धर और यामी गौतम ने 4 जून 2021 में इसी प्रॉपर्टी में शादी की थी। यानी जहां उनकी नई जिंदगी की शुरुआत हुई, वहीं वे अब हमेशा के लिए रहने चले गए हैं।



बेटे की प्राइवेसी का ख्याल

यामी और आदित्य मई 2024 में पेरेंट्स बने। उनके बेटे का नाम वेदाविद है। कपल ने बेटे की प्राइवेसी का ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया है। यामी ने पिछले साल बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। उसमें भी बेटे का चेहरे को हाइड रखा था। शांत माहौल की यह चाह शायद बेटे की परवरिश से भी जुड़ी हो सकती है। हालांकि रिपोर्ट में इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है।



72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में सम्मान

हाल ही में कपल को नेशनल अवॉर्ड मिला है। 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड में उन्हें आर्टिकल 370 के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं आदित्य धर की फिल्म आर्टिकल 370 को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला है।



नेट वर्थ के आंकड़े क्या हैं

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यामी और आदित्य की दोनों की कुल संपत्ति लगभग 100 से 125 करोड़ रुपए है। इसमें यामी की पर्सनल नेट वर्थ 90 करोड़ रुपए है। यह रकम एक्टिंग और एडवरटाइजमेंट से आती है। उरी और धुरंधर के डायरेक्टर आदित्य की प्रॉपर्टी 20 से 60 करोड़ रुपए बताई गई थी।



FAQs

  1. यामी गौतम और आदित्य धर ने मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश में रहने का फैसला क्यों किया?
    यामी गौतम और आदित्य धर ने लाइमलाइट से दूर और शांत जिंदगी जीने के लिए हिमाचल प्रदेश में रहने का फैसला किया है। उनके काम के लिए मुंबई आना-जाना जारी रहेगा।
  2. यामी गौतम का हेरिटेज घर कहां है और इसकी खासियत क्या है?
    यामी गौतम का हेरिटेज घर मंडी जिले के गोहर में स्थित है, जो 100 साल पुरानी इमारत है। यह घर 25 एकड़ जमीन में बनी हुई है। बता दें घर लकड़ी और पत्थर से बना हुआ है।
  3. यामी गौतम और आदित्य धर की कुल संपत्ति क्या है?
    यामी गौतम और आदित्य धर की कुल संपत्ति करीब 100 से 125 करोड़ रुपए है। यामी की पर्सनल प्रॉपर्टी लगभग 90 करोड़ रुपए है। वहीं, आदित्य की संपत्ति 20 से 60 करोड़ रुपए के बीच बताई गई है।
Tags:
  • यामी गौतम हिमाचल में बसीं
  • यामी गौतम
  • आदित्य धर
  • मंडी के गोहर का हेरिटेज घर
  • मुंबई छोड़ने का फैसला
  • 72वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड
  • Yami Gautam
  • Aditya Dhar
  • Yami Gautam Himachal Pradesh
  • Yami Gautam Mandi house