77th Cannes Film Festival: स्मिता पाटिल की फिल्म मंथन की होगी स्क्रीनिंग, जानें उनके करियर की खास फिल्में
Dolly patil | May 17, 2024, 12:21 IST
1 / 6
मंथनImage credit : Dolly patil
भारत की पहली क्राउड फंडेड फिल्म मानी जाने वाली मंथन के निर्माता पांच लाख किसान थे। इसके लिए किसानों ने 2-2 रुपए देकर इसके फंड जमा किया था। श्वेत क्रांति के जनक वर्गीस कूरियन के प्रयासों को दिखाती फिल्म का स्क्रीनप्ले मशहूर नाटककार विजय तेंदुलकर ने लिखा था। स्मिता पाटिल के साथ गिरीश कर्नाड, नसीरूद्दी
2 / 6
चक्र ( 1981 )Image credit : Dolly patil
रबींद्र धरमराज निर्देशित चक्र बेहतरीन कलाकारों के साथ बनाई गई एक मसाला फिल्म कही जा सकती है। इस फिल्म में नसीरूद्दीन शाह, कुलभूषण खरबंदा और स्मिता पाटिल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं।
3 / 6
अर्थ ( 1982 )Image credit : Dolly patil
महेश भट्ट निर्देशित अर्थ उनके अपने जीवन से प्रेरित फिल्म है। इसमें स्मिता के साथ शबाना आजमी, कुलभूषण खरबंदा, राज किरण और रोहिणा हट्टंगड़ी ने प्रमुख भूमिकाएं निभाई थीं।
4 / 6
निशांत (1 975 )Image credit : Dolly patil
निशांत फिल्म ने बेस्ट हिंदी फिल्म का नेशनल अवॉर्ड जीता है। निशांत ने 1976 के कांस फिल्म फेस्टिवल में पाम डिओर अवॉर्ड के लिए कॉम्पीट भी किया था। ये फिल्म एक गांव में जमींदारी और जाति प्रथा के दंश को दिखाती है। स्मिता के अलावा फिल्म में शबाना आजमी, अमरीश पुरी, गिरीश कर्नाड, अनंत नाग, मोहन आगाशे, नसीर
5 / 6
आक्रोश ( 1980 )Image credit : Dolly patil
गोविंद निहलानी निर्देशित फिल्म में स्मिता के साथ नसीरूद्दीन शाह, अमरीश पुरी, ओम पुरी और मोहन आगाशे ने मुख्य किरदार निभाये थे। फिल्म की कहानी अखबार के सातवें पन्ने पर छपी एक खबर से प्रेरित होकर बनाई गई थी। इसमें न्याय व्यवस्था के भ्रष्टाचार और वंचित वर्ग के शोषण की कहानी दिखाई गई थी।
6 / 6
मंडी ( 1983 )Image credit : Dolly patil
श्याम बेनेगल निर्देशित मंडी गुलाम अब्बास की उर्दू लघुकथा आनंदी से प्रेरित फिल्म थी। इसमें पॉलिटिक्स और प्रॉस्टिट्यूशन ( Prostitution ) पर कटाक्ष किया गया था। फिल्म में शबाना आजमी, नीना गुप्ता, इला अरुण, नसीरूद्दीन शाह, कुलभूषण खरबंदा और अमरीश पुरी ने भी अहम किरदार निभाये थे।