82 साल के हुए बिग बी, अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर जानें उनकी टॉप फिल्में
Dolly patil | Oct 11, 2024, 10:05 IST
1 / 7
अंधा कानून ( 1983 )Image credit : Dolly patil
अमिताभ बच्चन की यह फिल्म 1983 की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। यह एक एक्शन फिल्म थी, जिसका निर्देशन टी. रामा राव ने किया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा रजनीकांत, हेमा मालिनी, रीना रॉय भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आई थीं।
2 / 7
जंजीर ( 1973 )Image credit : Dolly patil
प्रकाश मेहरा को जब दिग्गज नायकों ने यह फिल्म करने से मना कर दिया था, तो हारकर उन्होंने अमिताभ को चुना। प्राण के साथ जब अमिताभ ने पहला शॉट दिया तो प्राण ने मेहरा को कोने में ले जाकर कह दिया कि यह लड़का सुपरस्टार बनेगा।
3 / 7
sdrterImage credit : Dolly patil
अमिताभ बच्चन ने साल 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनको फिल्म इंडस्ट्री में 55 साल हो गए हैं और इस दौरान उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।
4 / 7
शोले (1975 )Image credit : Dolly patil
हिंदी फिल्मों की सफलतम फिल्मों में से एक ‘शोले’ में जय और वीरू की जोड़ी ने गजब ढा दिया था। वीरू के मुकाबले में जय कम बोलता था। अमिताभ बच्चन ने बिना संवाद बोले अपनी आंखों और चेहरे के भावों के जरिए कई दृश्यों को यादगार बना दिया। फिल्म में जया बच्चन के साथ उनका रोमांस सिर्फ खामोशी के जरिए बयां हुआ।
5 / 7
कुली ( 1983)Image credit : Dolly patil
अमिताभ बच्चन की यह फिल्म साल 1983 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। यह एक एक्शन कॉमेडी फिल्म थी, जिसका निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था और इसे कादर खान ने लिखा था। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने इकबाल असलम खान की भूमिका निभाई थी।
6 / 7
नास्तिकImage credit : Dolly patil
अमिताभ बच्चन की यह फिल्म 1983 की दसवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। यह भी एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जो विनोद दोशी द्वारा निर्मित और प्रमोद चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित थी।
7 / 7
दीवार ( 1975 )Image credit : Dolly patil
उस समय हीरो नकारात्मक भूमिका निभाना पसंद नहीं करते थे। ‘दीवार’ में अमिताभ का चरित्र ग्रे-शेड लिए हुए था। अपने ईमानदार और आदर्श भाई के मुकाबले वह अपराध की दुनिया चुनता है। उसके इस कदम से नाखुश उसकी मां भी उसका साथ छोड़ देती है। नकारात्मक भूमिका होने के बावजूद दर्शकों की सहानुभूति अमिताभ बटोर लेते हैं।