प्रभास से नहीं, कन्नड़ फिल्म के इस प्रोड्यूसर से शादी करेंगी अनुष्का
Dolly patil | May 21, 2024, 17:54 IST
1 / 6
अनुष्का प्रभास से नहीं करेंगी शादीImage credit : Dolly patil
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनुष्का शेट्टी एक्टर प्रभास से नहीं बल्कि एक कन्नड़ फिल्म प्रोड्यूसर से शादी करने वाली है। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस की प्रोड्यूसर से सगाई भी हो चुकी है।
2 / 6
कब डेब्यू किया थाImage credit : Dolly patil
अनुष्का शेट्टी के काम की बात करें तो 18 साल की उम्र से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। उन्हें आखिरी बार मिस शेट्टी मिस्टर पॉलीशेट्टी में देखा गया था।
3 / 6
प्रभास और अनुष्का के शादी की थी अटकलेंImage credit : Dolly patil
लंबे समय से उनके और प्रभास के रिश्ते की अटकलें तेज थी । काफी समय से यही अफवाहें फैल रहीं थी कि अनुष्का और प्रभास एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द ही शादी करेंगे, लेकिन अब रिपोर्ट्स कुछ और ही बता रही हैं।
4 / 6
क्या है शादी की तारीखImage credit : Dolly patil
शादी की तारीख पहले ही तय हो चुकी है। हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। ये भी पता चला है कि जिस प्रोड्यूसर से अनुष्का की शादी होने वाली है, उसकी उम्र 42 साल है और एक्ट्रेस भी 42 साल की हैं।
5 / 6
कब होगी शादीImage credit : Dolly patil
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का शेट्टी की फिल्म प्रोड्यूसर संग शादी इस साल के आखिर तक हो जाएगी।
6 / 6
फैंस का टूटा दिलImage credit : Dolly patil
अनुष्का की शादी की खबर सुनकर फैंस का दिल टूट गया है।