रहस्यमयी बटेश्वर मंदिर समूह, जहां एक ही जगह पर एक साथ बने हैं 200 से ज्यादा मंदिर
Aman Vaishnav | Nov 17, 2025, 17:54 IST
1 / 7
गवान शिव, विष्णु और माता रानी को समर्पितImage credit : Aman Vaishnav
bateshwar temple: इस मंदिर समूह के ज्यादातर मंदिर भगवान शिव, विष्णु और माता रानी को समर्पित हैं। उस समय के लोग सभी देवी-देवताओं में विश्वास रखते थे।
2 / 7
नागर शैली में बने मंदिरImage credit : Aman Vaishnav
धार्मिक अपडेट: इन मंदिरों को नागर शैली नाम के एक खास स्टाइल में बनाया गया है (Latest Religious News) जो पुराने समय में पूरे उत्तर भारत में बहुत चलती थी।
3 / 7
पत्थरों पर अद्भुत कलाImage credit : Aman Vaishnav
bateshwar temple murena: ये सारे मंदिर रेत वाले पत्थरों को काटकर बनाए गए हैं। इन पत्थरों पर शानदार कारीगरी ही इस जगह को सबसे ज्यादा खास बनाती है।
4 / 7
1200 साल पुरानी कारीगरीImage credit : Aman Vaishnav
मुरैना का बटेश्वर मंदिर समूह: यह मंदिर समूह आज से लगभग 1200 साल पहले यानी 8वीं से 10वीं शताब्दी के आस-पास बनाया गया था। ये मंदिर हमें बहुत पुराने समय के कारीगरों की शानदार कला की झलक दिखाते हैं।
5 / 7
टूटे मंदिर फिर से ठीकImage credit : Aman Vaishnav
एक समय था जब ये सारे मंदिर टूट-फूट गए थे फिर पुरातत्व विभाग ने बहुत मेहनत करके इन्हें फिर से सुंदर और ठीक किया है।
6 / 7
बटेश्वर मंदिर समूहImage credit : Aman Vaishnav
बटेश्वर मंदिर समूह कहां है: मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बने बटेश्वर मंदिर समूह की सबसे बड़ी बात यह है कि यहां एक ही जगह पर आपको 200 से ज्यादा छोटे-बड़े मंदिर देखने को मिलेंगे।
7 / 7
शांति और सुकून का माहौलImage credit : Aman Vaishnav
mp tourism: यह मंदिर समूह एकदम शांत और प्राकृतिक जगह पर बना है। (मध्य प्रदेश टूरिस्ट) यहां आकर आपको शांति और सुकून महसूस होगा।