Solo Travelling के लिए बेस्ट हैं ये टूरिस्ट प्लेसेस
Manya Jain | Feb 17, 2025, 15:37 IST
1 / 7
वर्कला, केरल (Varkala, Kerala)Image credit : Manya Jain
यह समुद्र तट अपने ऊंचे चट्टानों वाले किनारों और शांत वातावरण के लिए फेमस है। यहां का जनार्दन स्वामी मंदिर आध्यात्मिक शांति का अनुभव देता है।
2 / 7
पुडुचेरीImage credit : Manya Jain
यह फ्रेंच संस्कृति से प्रभावित एक खूबसूरत कोस्टल टाउन है, जहां शांत समुद्र तट और रंगीन गलियां पर्यटकों को आकर्षित करती हैं। यहां का श्री अरबिंदो आश्रम ध्यान और शांति के लिए फेमस है।
3 / 7
लक्षद्वीप द्वीपImage credit : Manya Jain
यह भारत का एक अनोखा द्वीप समूह है, जहां नीला समुद्र, सफेद रेत देखने को मिलती हैं। यहां स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग का शानदार नजारा लिया जा सकता है।
4 / 7
कसोल, हिमाचल प्रदेशImage credit : Manya Jain
पार्वती घाटी में बसा यह छोटा-सा गांव ट्रेकिंग और नेचर लवर्स के लिए स्वर्ग है। यह इजरायली संस्कृति और शानदार कैफे के लिए भी फेमस है।
5 / 7
तवांग, अरुणाचल प्रदेश (Tawang, Arunachal Pradesh)Image credit : Manya Jain
यह बौद्ध मठों और बर्फ से ढके पहाड़ों के लिए फेमस है, जहां तवांग मठ एशिया का सबसे बड़ा बौद्ध मठ है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता मन को शांति और सुकून देती है।
6 / 7
हम्पी, कर्नाटकImage credit : Manya Jain
यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, जहां विजयनगर साम्राज्य के प्राचीन मंदिर और खंडहर आर्किटेक्चरल डिस्प्ले करते हैं। तुंगभद्रा नदी के किनारे बसा यह स्थल इतिहास प्रेमियों के लिए स्वर्ग है।
7 / 7
शिलॉन्ग, मेघालयImage credit : Manya Jain
इसे "पूर्व का स्कॉटलैंड" कहा जाता है, जहां हरियाली से घिरे पहाड़, झरने और खूबसूरत झीलें मन को मोह लेती हैं। यहां का एलिफेंट फॉल और उमियाम झील मुख्य पर्यटन स्थल हैं।