भोपाल गैस कांड की वो भयानक रात, जब सेकेंड में शहर हुआ तबाह, जानें हादसे का पूरा सच
Aman Vaishnav | Dec 03, 2025, 09:22 IST
1 / 7
शहर की तरफ बढ़ती जहरीली गैसImage credit : Aman Vaishnav
रात के करीब 12:30 बजे टैंक का वॉल्व धमाके के साथ टूट गया। टैंक से जहरीली गैस का धुआं तेजी से शहर की तरफ बढ़ने लगा।
2 / 7
भोपाल गैस कांडImage credit : Aman Vaishnav
भोपाल गैस त्रासदी: यह कहानी भोपाल की एक फैक्ट्री से शुरू होती है, जो यूनियन कार्बाइड नाम की अमेरिकी कंपनी की थी। इस फैक्ट्री में खेती में इस्तेमाल होने वाले कीटनाशक बनाए जाते थे।
3 / 7
हादसे वाली रातImage credit : Aman Vaishnav
भोपाल गैस कांड कब हुआ था: कढ़ाके की ठंड में 2-3 दिसंबर की दरमियानी रात को फैक्ट्री के एक गैस टैंक (नंबर 610) में गलती से पानी चला गया।
4 / 7
मिथाइल आइसोसाइनेट गैसImage credit : Aman Vaishnav
bhopal gas tragedy: फैक्ट्री में MIC (मिथाइल आइसोसाइनेट) नाम की एक बहुत ही जहरीली गैस थी। इसे बड़े-बड़े टैंकों में भरकर रखा जाता था।
5 / 7
सोते रह गए लोगImage credit : Aman Vaishnav
जहरीली गैस हवा से भारी होने के कारण जमीन के करीब ही रही और पास के कई इलाकों में फैल गई। हजारों लोग सोते हुए ही मारे गए या हमेशा के लिए अपंग हो गए।
6 / 7
लोगों पर पड़ा बुरा असरImage credit : Aman Vaishnav
भोपाल गैसकांड: इस खतरनाक हादसे में जिन लोगों की जान बची थी, वे आज भी हादसे से प्रभावित हैं। कई लोगों की आंखों की रोशनी भी चली गई।
7 / 7
टैंक बना बम का गोलाImage credit : Aman Vaishnav
MIC गैस के टैंक के अंदर पानी जाते ही केमिकल रिएक्शन शुरू हो गया। टैंक के अंदर इतनी तेज गर्मी और प्रेशर बढ़ने लगा कि टैंक एक बड़े बम की तरह हो गया।