बॉलीवुड सितारों ने जमकर खेली होली, रंगों में कैसे डूबे नजर आए बॉलीवुड के सितारें के देखें तस्वीरें

Sandeep Kumar | Mar 26, 2024, 13:08 IST
1 / 5
बीजेपी प्रत्याशी कंगना ने खेली होली
बीजेपी प्रत्याशी कंगना ने खेली होली
Image credit : Sandeep Kumar
कंगना रनौत के लिए इस साल होली का त्‍योहार दोहरी खुशी लेकर आया है। रविवार शाम को ही भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव में कंगना की उम्‍मीदवारी की घोषणा की है। वह हिमाचल प्रदेश के मंडी सीट से BJP के टिकट पर चुनाव लड़ेंगी। सोमवार को कंगना ने होली के मौके पर फैंस को बधाई देते हुए तस्‍वीर शेयर की है।
2 / 5
अमिताभ के घर होली की धूम
अमिताभ के घर होली की धूम
Image credit : Sandeep Kumar
दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन के घर धूम-धाम से होली का त्यौहार मनाया गया। इस दौरान की तस्वीरों को उनकी नातिन नव्या नवेली ने अपने पर्सनल सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है। सुपर स्टार की ग्रैंड डॉटर इस दौरान कुर्ती में बड़ी ही प्यारी लग रही थी। वहीं फोटो में आपको जया भी पिचकारी पर हाथ आजमाती दिखाई देंगीं।
3 / 5
अक्षय ने टाइगर और दिशा के साथ की होली की मस्ती
अक्षय ने टाइगर और दिशा के साथ की होली की मस्ती
Image credit : Sandeep Kumar
अक्षय कुमार का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के स्टार कास्ट टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी के साथ होली मस्ती करते दिखे। टाइगर और वह मिलकर दिशा पर येलो कलर डालते हुए दिख रहे हैं। टाइगर और अक्षय ने होली पर एक दूसरे के साथ ढेर सारी मस्ती की है।
4 / 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने खेली होली
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने खेली होली
Image credit : Sandeep Kumar
सोमवार की सुबह पूरे देश में रंगों के त्योहार की महक के साथ शुरू हुई। देशभर में लोगों ने रंग गुलाल उड़ाकर होली का जश्न मनाया। बॉलीवुड के सितारे भी होली पर जमकर झूमते नजर आए। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने अपने पति ‘होमी’ यानी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अपने होली सेलिब्रेशन की झलक शेयर की।
5 / 5
प्रीति जिंटा का होली सेलिब्रेशन
प्रीति जिंटा का होली सेलिब्रेशन
Image credit : Sandeep Kumar
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा (Preity Zinta) को होली खेलना बहुत पसंद हैं। वह हर साल अपने परिवार के साथ विदेश में होली का त्योहार मनाती हैं। वहीं 25 मार्च को एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नहीं कई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह पति जीन के साथ होली के रंगों में रंगी नजर आ रही हैं।