सीएम मोहन यादव ने जम्मू के सांबा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को किया संबोधित, देखें तस्वीरें

Ravi Singh | Sept 22, 2024, 22:23 IST
1 / 5
CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav
Image credit : Ravi Singh
जम्मू के सांबा विधानसभा क्षेत्र में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
2 / 5
CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav
Image credit : Ravi Singh
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार 22 सितंबर को जम्मू में चुनाव प्रचार किया।
3 / 5
ि
ि
Image credit : Ravi Singh
सीएम ने कहा कि अभी श्राद्ध चल रहा है। अबकी बार किसका श्राद्ध करना है, याद रख लें। श्राद्ध होगा, दुनिया की कोई ताकत रोकने वाली नहीं है। आपने इधर कमल के फूल का बटन दबाया, उधर अपने आप काम तमाम हो गया।
4 / 5
CM Mohan Yadav Jammu Kashmir
CM Mohan Yadav Jammu Kashmir
Image credit : Ravi Singh
बीजेपी उम्मीदवार सुरजीत सिंह सलाथिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के दौरान पंजाब को विभाजित करने की गलती की थी। कांग्रेस के गलत फैसलों के कारण ही जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 लागू किया गया।
5 / 5
CM Mohan Yadav
CM Mohan Yadav
Image credit : Ravi Singh
सीएम मोहन यादव ने कहा कि जो कहते थे कि अनुच्छेद 370 हटा तो खून की नदियां बह जाएंगी, आज वे जहां भी होंगे, देख रहे होंगे। वर्तमान में भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।