सीएम के बेटे की शादी में पहुंचे बड़े-बड़े नेता, बाबा रामदेव ने की ये बड़ी घोषणा
Aman Vaishnav | Dec 01, 2025, 12:03 IST
1 / 8
सवा लाख रुपए देने की घोषणाImage credit : Aman Vaishnav
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मेहमानों से उपहार नहीं लाने का आग्रह किया था, जबकि अखाड़ा परिषद ने सभी जोड़ों को सवा लाख रुपए देने की घोषणा की।
2 / 8
एक साथ 22 जोड़ों की बारातImage credit : Aman Vaishnav
सभी 22 जोड़े घोड़े-बग्घियों पर सवार होकर शादी वाली जगह पर पर पहुंचे और सभी वर एक साथ तोरण मारकर मंडप में बैठे।
3 / 8
सभी जाति-समाज के जोड़ेImage credit : Aman Vaishnav
इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में सभी जाति-समाज के जोड़े थे, जिससे समाज में एकता और मेल-जोल की भावना दिखी।
4 / 8
महाराज धीरेंद्र शास्त्री भी हुए शामिलImage credit : Aman Vaishnav
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भी इस विवाह सम्मेलन में पहुंचे और कहा कि सीएम के इस काम से महंगी 'डेस्टिनेशन वेडिंग' का खर्चा कम हो जाएगा।
5 / 8
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियाImage credit : Aman Vaishnav
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में विशेष रूप से शामिल होने के लिए पहुंचे।
6 / 8
सीएम मोहन यादव के बेटे की शादीImage credit : Aman Vaishnav
सीएम मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु यादव और बहू इशिता ने 22 जोड़ों के साथ उज्जैन के शानदार सामूहिक विवाह सम्मेलन में सात फेरे लिए।
7 / 8
बाबा रामदेव भी हुए शामिलImage credit : Aman Vaishnav
योग गुरु बाबा रामदेव ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया और पतंजलि पीठ की ओर से सभी 22 जोड़ों को एक-एक लाख रुपए देने की घोषणा की।
8 / 8
बाबा रामदेव ने किया मंत्र जापImage credit : Aman Vaishnav
बाबा रामदेव ने शादी के इस मौके पर सारे जोड़ों के लिए मंत्रों का पाठ कर उन्हें आशीर्वाद दिया।