नवरात्रि में जरूर जाएं मध्य प्रदेश के ये प्रसिद्ध देवियों के मंदिर

Dolly patil | Sept 30, 2024, 17:01 IST
1 / 6
बिजासन देवी मंदिर
बिजासेन देवी मंदिर   इंदौर का बिजासन माता मंदिर में नवरात्रि के दौरान हजारों भक्त आते हैं। बता दें कि इस मंदिर में विराजमान नौ दैवीय प्रतिमाओं को तंत्र-मंत्र का चमत्कारिक स्थान व सिद्ध पीठ माना गया है।
Image credit : Dolly patil
इंदौर का बिजासन माता मंदिर में नवरात्रि के दौरान हजारों भक्त आते हैं। बता दें कि इस मंदिर में विराजमान नौ दैवीय प्रतिमाओं को तंत्र-मंत्र का चमत्कारिक स्थान व सिद्ध पीठ माना गया है।
2 / 6
मैहर शारदा मंदिर
मप्र का मैहर शारदा मां
Image credit : Dolly patil
मप्र का मैहर शारदा मां के मंदिर के लिए जाना जाता है। यह मंदिर सतना जिले की त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित है।
3 / 6
मांढरे की माता मंदिर
कुछ ही दिनों में हिंदुओं का प्रसिद्ध त्योहार नवरात्रि आ रहा है। इस के साथ मां का आशीर्वाद पाने के लिए आपको मध्य प्रदेश के कुछ प्रसिद्ध और पवित्र मंदिरों का दर्शन जरूर करना चाहिए तो आइए बताते हैं आपको कुछ ऐसे ही मंदिर के बारे में…
Image credit : Dolly patil
मांढरे की माता मंदिर ग्वालियर में स्थित है। यह मंदिर 147 साल पुराना है और इसकी स्थापना तत्कालीन महाराजा जयाजीराव सिंधिया ने की थी। ये मंदिर कंपू क्षेत्र के कैंसर पहाड़ी पर बना है। इस मंदिर में विराजमान अष्टभुजा वाली महिषासुर मर्दिनी मां महाकाली की प्रतिमा अद्भुत और दिव्य है।
4 / 6
मां चामुंडा, तुलजा दरबार
 मां चामुंडा, तुलजा दरबार
Image credit : Dolly patil
देवी के 52 शक्तिपीठ में से मां चामुंडा, तुलजा दरबार को एक शक्तिपीठ के तौर पर माना जाता है। देवी का ये मंदिर देवास में है।
5 / 6
बगलामुखी मंदिर
दतिया का श्री पीताम्बरा पीठ बगलामुखी
Image credit : Dolly patil
दतिया का श्री पीताम्बरा पीठ बगलामुखी सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है और इस मंदिर की स्थापना 1920 के दशक में की गई थी।
6 / 6
कवलका माता मंदिर
श्री कवलका माता मंदिर रतलाम
Image credit : Dolly patil
श्री कवलका माता मंदिर रतलाम में स्थित है। कहा जाता है कि यहां स्थित मां कवलका, मां काली और काल भैरव की मूर्तियां मदिरापान करती हैं। बता दें कि ये मंदिर लगभग 300 वर्ष पुराना है।