ईरान युद्ध सीजफायर पर ग्लोबल मीडिया ने कार्टून्स के जरिए लिए ट्रंप के मजे
ऐसा कहा जाता हैं कि मुश्किल समय में कला की मदद से लोग अपनी भावनाएं व्यक्त करते है। इसी कारण युद्ध के समय कार्टून्स और आर्ट्स ज्यादा बनने लगते है। 40 दिन की जंग के बाद अब ईरान-इजराइल यूद्ध में अमेरिका की ओर से 2 सप्ताह का सीजफायर घोषित किया गया है।
मीडिया संस्थानों ने भी कार्टून्स की मदद से इस पूरी परिस्थिती पर अपनी राय व्यक्त की। खासकर UK, US और ईरानी प्रोपगैंडा में ट्रंप को लेकर व्यंग्यात्मक कार्टून छपे/वायरल हुए। देखिए इन्हीं में से कुछ मजेदार कार्टून...
1. The Guardian
इस कार्टून में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को शांति पुरस्कार (नोबल पीस प्राईज)लेते हुए दिखाया गया, लेकिन बैकग्राउंड में आग और विनाश दिखाकर ईरान अटैक्स पर भी व्यंग किया गया है। ईरान पर हुए हमलें इस सीजफायर की "शांति" को मॉक करते दिख रहे है।
सोर्स: The Guardian (Ben Jennings, मार्च 2026)।
2. India Today
ईरानी एंबेसी का मॉक कार्टून (वायरल) ईरानी एंबेसियों द्वारा जारी/शेयर किया गया कार्टून
ट्रंप को घायल/पराजित दिखाया गया है ("We won!" कहते हुए), जबकि US Air Force प्लेन टूटा हुआ है। ईरान-ट्रंप युद्ध/सीजफायर के बाद ईरान की तरफ से ट्रोलिंग के लिए पोस्ट किया गया।
सोर्स: India Today (ईरानी एंबेसी सोशल मीडिया पोस्ट्स, अप्रैल 2026)।
3. The Guardian (UK) - Ben Jennings
ट्रंप गैस स्टेशन पर आग में खड़े हुए है, साथ में तेल $100/बैरल का बोर्ड और एक स्कूल जल रहा है। कैप्शन: "A very small price to pay for world peace!" यहां कार्टूनिस्ट बेन जेनिंग्स ने युद्ध से हुई तेल की कीमतों में उछाल (Crude Oil Prices)और ट्रंप की "शांति" की झूठी तस्वीर को दर्शाया है।
सोर्स: The Guardian (UK) 10 मार्च 2026।
4. Washington Post / Creators Syndicate (US)
Michael Ramirez / Mike Smith / Nick Anderson
ट्रंप दुनिया को आग में जलाते हुए "I did that" कह रहे हैं। ये होर्मुज और बढ़ी हुए गैस प्राइस पर व्यंग है । युद्ध (अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग) से ग्लोबल इकोनॉमिक क्राइसिस का जिम्मेदार ट्रंप को दिखाते हुआ यह कार्टून।
सोर्स: Washington Post / Creators Syndicate (US) मार्च-अप्रैल 2026।
5. Dawn
यहां ट्रंप को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के चंगुल में फंसा दिखाया गया है। ट्रंप भागकर What the hell बोलते हुए दिख रहे है।
सोर्स: Dawn
6. Moneycontrol
ट्रंप को होर्मुज स्ट्रेट में फंसा दिखाते हुए। होर्मुज संकट में फंसे ट्रंप सांस नहीं ले पा रहेे।
सोर्स: Moneycontrol, Indian cartoonists shares।
7.कार्टूनिस्ट सोम्यदीप सिन्हा
कार्टूनिस्ट सोम्यदीप सिन्हा की रचना ये कार्टून एपस्टीन फाइल केस का उल्लेख करता है। ट्रंप यहां उन फाइलों को चांद पर छुपाने का आदेश देते दिख रहे हैं।
सोर्स: On the draw सोम्यदीप सिन्हा
ये भी पढ़े...
ईरान ने डोनाल्ड ट्रंप के अल्टीमेटम का मजाक उड़ाया, होर्मुज की चाबियां खो गई
ट्रंप की Hormuz Strait Deadline Timeline: दो हफ्तों में 5 बार बदली डेडलाइन, जानिए पूरा घटनाक्रम
Iran-Israel War: ईरान का अमेरिका पर सीजफायर की तीन शर्तें तोड़ने का आरोप