दुनिया का सबसे बड़ा हीरा बाजार था गोलकोंडा किला, पुरानी कारीगरी देख आज के इंजीनियर भी हैरान

Aman Vaishnav | Dec 15, 2025, 12:46 IST
1 / 7
87 बुर्ज से किले की चौकीदारी
Aman vaishnav (37)
Image credit : Aman Vaishnav
mysterious places: किले की बाहरी दीवार को मजबूत बनाने के लिए, इसके चारों ओर लगभग 87 बड़े-बड़े बुर्ज बनाए गए हैं। ये बुर्ज पहले जमाने में किले की चौकीदारी और सुरक्षा के लिए इस्तेमाल होते थे।
2 / 7
कई राजाओं का रहा घर
Aman vaishnav (34)
Image credit : Aman Vaishnav
यह शानदार किला कई महान राजाओं का घर रहा है। सबसे पहले इसे काकतीय राजाओं ने बनवाया था। आखिर में कुतुब शाही वंश के शासकों ने इसे और भी ज्यादा बड़ा और मजबूत बना दिया।
3 / 7
गोलकोंडा किला हैदराबाद
Aman vaishnav (30)
Image credit : Aman Vaishnav
गोलकोंडा किला कहां है: गोलकोंडा किला, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में है। इसका असली नाम गोल्ला कोंडा था। अब इस शानदार किले को गोलकोंडा नाम से जाना जाता है।
4 / 7
शाम का लाइट एंड साउंड शो
Aman vaishnav (35)
Image credit : Aman Vaishnav
गोलकोंडा किला में शाम को एक शानदार लाइट एंड साउंड शो होता है। (गोलकोंडा ब्लू हीरा) अगर आप भी इस जगह घुमने जाएं तो, ये शो जरूर देखें।
5 / 7
1 किलोमीटर तक ताली की आवाज
Aman vaishnav (32)
Image credit : Aman Vaishnav
इस किले की कारीगरी पूरे देश भर में फेमस है। इस किले के मेन गेट पर खड़े होकर ताली बजाने पर आवाज लगभग 1 किलोमीटर दूर तक सुनाई देती है।
6 / 7
किले का फतेह दरवाजा
Aman vaishnav (33)
Image credit : Aman Vaishnav
किले के 12 बड़े दरवाजे किले के अंदर जाने के लिए 12 बड़े दरवाजे बने हुए हैं। इन सबमें फतेह दरवाजा बहुत फेमस है। मुगल बादशाह औरंगजेब की सेना इस रास्ते से ही किले में घुसी थी।
7 / 7
सबसे बड़ा हीरा बाजार
Aman vaishnav (31)
Image credit : Aman Vaishnav
गोलकोंडा किला का इतिहास: एक समय में यह किला हीरों का सबसे बड़ा बाजार था। पूरी दुनिया के बड़े-बड़े और फेमस हीरे—जैसे कि कोहिनूर और होप डायमंड—सब यहीं से निकले थे।