जीपी हिंदुजा का 85 की उम्र में निधन: 30 से ज्यादा देशों में था बिजनेस, नेटवर्थ उड़ा देंगे होश
Aman Vaishnav | Published:
1 / 7
जीपी हिंदुजाImage credit : Aman Vaishnav
बिजनेस की दुनिया के दिग्गज उन्हें 'जीपी हिंदुजा' या 'जीपी' कहकर बुलाते थे। यह नाम उनकी सादगी और रुतबे को दिखाता था।
2 / 7
8.3 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थImage credit : Aman Vaishnav
हिंदुजा ग्रुप का मुख्यालय भले ही लंदन में हो, लेकिन उनकी दौलत पूरी दुनिया में है। इस विशाल बिजनेस ग्रुप की अनुमानित संपत्ति $100 अरब डॉलर (लगभग 8.3 लाख करोड़ रुपए) से भी ज्यादा है।
3 / 7
गोपीचंद पी. हिंदुजा का निधनImage credit : Aman Vaishnav
जी पी हिंदुजा निधन: Hinduja Group जिसके बिजनेस की चर्चा पूरे विश्व में होती है, उसे एक बड़ा झटका लगा है। ग्रुप के चेयरमैन, गोपीचंद पी. हिंदुजा का लंदन में निधन हो गया है।
4 / 7
30 से भी ज्यादा देशों में हिंदुजा ग्रुपImage credit : Aman Vaishnav
जीपी हिंदुजा को अपने बड़े भाई के साथ मिलकर बिजनेस को पूरी दुनिया में फैलाने का श्रेय दिया जाता है। हिंदुजा ग्रुप आज 30 से भी ज्यादा देशों में अपनी मजबूत उपस्थिति रखता है।
5 / 7
85 की उम्र मे निधनImage credit : Aman Vaishnav
चेयरमैन जी पी हिंदुजा का निधन 85 वर्ष की आयु में हुआ। पिछले कुछ हफ्तों से उनकी तबीयत ठीक नहीं थी। दुर्भाग्य से, लंदन में इलाज के दौरान उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।
6 / 7
कंपनी को बनाया ग्लोबल ग्रुपImage credit : Aman Vaishnav
गोपीचंद हिंदुजा ने ग्रुप को सिर्फ एक बिजनेस तक नहीं रखा, बल्कि इसे ऑटोमोबाइल, बैंकिंग, ऊर्जा, आईटी और हेल्थकेयर जैसे कई जरूरी क्षेत्रों तक फैलाकर हिंदुजा ग्रुप को एक ग्लोबल ग्रुप बना दिया।
7 / 7
धीरज हिंदुजाImage credit : Aman Vaishnav
उनके बेटे धीरज हिंदुजा ग्रुप का काम आगे बढ़ा रहे हैं, क्योंकि वह पहले से ही हिंदुजा ऑटोमोटिव लिमिटेड के चेयरमैन के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे।