गलत तरीके से खाना बनाना हो सकता है घातक, ICMR से जानें सही तरीका

Shreya Nakade | May 14, 2024, 14:02 IST
1 / 10
कौनसे बर्तनों का करें इस्तेमाल
कौनसे बर्तनों का करें इस्तेमाल
Image credit : Shreya Nakade
ICMR के अनुसार खाना बनाने के अलावा, अच्छे स्वास्थ्य के लिए सही बर्तनों में खाना बनाना भी बहुत जरूरी होता है। ICMR की खाने के बर्तनों के लिए ये गाइडलाइन है-
2 / 10
टेफ्लॉन कोटेड नॉन-स्टिक पैन ( Teflon Coated Non-Stick Pan )
टेफ्लॉन कोटेड नॉन-स्टिक पैन ( Teflon Coated Non-Stick Pan )
Image credit : Shreya Nakade
इस तरह के नॉन-स्टिक पैन में खाना पकाना लो-फैट कुकिंग के लिए बेहतर होता है। हालांकि इसका इस्तेमाल करते समय ओवर हीटिंग पर ध्यान देना चाहिए। इससे जहरीले धुएं का रिसाव हो सकता है।
3 / 10
मिट्टी के बर्तन ( Earthern Pot )
मिट्टी के बर्तन ( Earthern Pot )
Image credit : Shreya Nakade
मिट्टी के बर्तन में खाना पकाने से भोजन में मिनरल कंटेंट के साथ-साथ स्वाद भी बढ़ता है। मिट्टी के पात्रों में भोजन बनाने के लिए सफाई का ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है।
4 / 10
मेटल और स्टेनलेस स्टील के बर्तन ( Metal and Stainless Steel Utensils )
मेटल और स्टेनलेस स्टील के बर्तन ( Metal and Stainless Steel Utensils )
Image credit : Shreya Nakade
मेटल और स्टेनलेस स्टील के बर्तनों में खाना बनाते समय किसी चीज का रिसाव नहीं होता।
5 / 10
ब्लांचिंग ( Blanching )
ब्लांचिंग ( Blanching )
Image credit : Shreya Nakade
सब्जी को गरम पानी में पकाना और फिर निकालकर ठंडे पानी में पूरी तरह ठंडा करने की प्रक्रिया ब्लांचिंग कहलाती है। इस प्रक्रिया से सब्जियों से पेस्टिसाइड हटते है और माइक्रोबियल लोड कम होता है।
6 / 10
उबालना या स्टीम करना ( Boiling and Steam )
उबालना या स्टीम करना ( Boiling and Steam )
Image credit : Shreya Nakade
भोजन को उबालकर पकाने से खाना बनाने में समय कम लगता है। इसके अलावा उबले या स्टीम किये भोजन में विटामिन और मिनरल बने रहते हैं।
7 / 10
ग्रेनाइट के बर्तन (Granite Utensils )
ग्रेनाइट के बर्तन (Granite Utensils )
Image credit : Shreya Nakade
ग्रेनाइट के बर्तनों में खाना पकाना बहुत सुरक्षित होता है। इसमें किसी प्रकार के रसायनों का रिसाव नहीं होता। साथ ही ये ज्यादा टिकाऊ होते हैं।
8 / 10
ऐसी हो प्री कुकिंग तकनीक
ऐसी हो प्री कुकिंग तकनीक
Image credit : Shreya Nakade
कुकिंग के तरीके से पहले, प्री कुकिंग यानि खाना बनाना शुरु करने से पहले की प्रक्रिया भी जरूरी होती है। इसमें सोकिंग, मैरिनेटिंग और ब्लैचिंग जैसी प्रक्रियाओं पर जोर दिया गया है।
9 / 10
माइक्रोवेव का इस्तेमाल ( Microwave )
माइक्रोवेव का इस्तेमाल ( Microwave )
Image credit : Shreya Nakade
ICMR ने माइक्रोवेव कुकिंग पर भी जोर दिया है। इससे खाना जल्दी पकता है और पोषक तत्व भी बने रहते हैं।
10 / 10
कुकिंग तकनीक
कुकिंग तकनीक
Image credit : Shreya Nakade
प्री कुकिंग के अलावा ICMR ने कुकिंग की भी गाइडलाइन जारी की है।