जानते हैं IPL टीमों के मालिक हैं कितने पैसे वाले
Dolly patil | May 10, 2024, 12:59 IST
1 / 10
पंजाब किंग्सImage credit : Dolly patil
पंजाब किंग्स (PBKS) के मालिक प्रीति जिंटा, नेस वाडिया, मोहित बर्मन और करण पाल है। जानकारी के मुताबिक नेस वाडिया की कुल संपत्ति 7 बिलियन है।
2 / 10
गुजरात टाइटन्सImage credit : Dolly patil
गुजरात टाइटन्स (GT) के मालिक स्टीव कोल्ट्स और डोनाल्ड मैकेंजी हैं। इस टीम की ब्रांड वैल्यू 6,512 करोड़ रुपए है।
3 / 10
लखनऊ सुपर जाइंट्सImage credit : Dolly patil
लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) के ओनर संजीव गोयनका है। वहीं संजीव गोयनका की नेट वर्थ तकरीबन 3.4 बिलियन डॉलर है।
4 / 10
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुImage credit : Dolly patil
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के मालिक यूनाइटेड स्पीरिट्स लिमिटेड है। ये एक भारतीय अल्कोहलिक पेय ( alcoholic beverages ) कंपनी है। इस टीम की ब्रांड वैल्यू 7,853 करोड़ रुपए है।
5 / 10
सनराइजर्स हैदराबादImage credit : Dolly patil
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की मालिक काव्या मारन हैं। काव्या के पिता कलानिधि मारन सन ग्रुप के अध्यक्ष और संस्थापक हैं। 22 रीजनल चैनल वाले मीडिया ग्रुप के मालिक कलानिधि की कुल संपत्ति 2.3 बिलियन डॉलर यानी करीब 23,000 करोड़ रुपए है।
6 / 10
डेल्ही कैपिटलImage credit : Dolly patil
डेल्ही कैपिटल (DC) के मालिक पार्थ जिंदल हैं, जो पार्थ जेएसडब्ल्यू ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल के बेटे हैं। पार्थ जिंदल की कुल संपत्ति 72.2 मिलियन डॉलर यानी 600 करोड़ रुपए है।
7 / 10
कोलकाता नाइट राइडर्सImage credit : Dolly patil
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मालिक शाहरुख खान, जूही चावला और जय मेहता हैं। शाहरुख खान और जूही चावला को तो आप जानते ही होंगे, लेकिन आपको बता दें कि जय मेहता जूही के पति और मल्टीनेशनल कंपनी मेहता ग्रुप के ओनर हैं।
8 / 10
चेन्नई सुपर किंग्सImage credit : Dolly patil
हमेशा सुर्खियों में रहने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के मालिक एन श्रीनिवासन हैं। वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष रह चुके हैं। हालांकि वो अब इंडिया सीमेंट्स के एमडी हैं।
9 / 10
मुंबई इंडियंसImage credit : Dolly patil
MI के मालिक नीता अंबानी और आकाश अंबानी हैं। नीता अंबानी की कुल संपत्ति 2.8 से 3 बिलियन डॉलर के बीच है। वहीं आकाश अंबानी की नेट वर्थ करीब 40 बिलियन डॉलर है।
10 / 10
राजस्थान रॉयल्सImage credit : Dolly patil
राजस्थान रॉयल्स (RR) के मालिक मनोज बडले और लचलान मर्डोक है। मनोज बडाले कुल संपत्ति 160 मिलियन डॉलर है। वहीं लचलान मर्डोक रूपर्ट मर्डोक के बेटे हैं और उनके परिवार की कुल संपत्ति लगभग 17 बिलियन है।